पोखरे के किनारे मिला नवजात का शव

इससे गांव में सनसनी है। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:47 PM (IST)
पोखरे के किनारे मिला नवजात का शव
पोखरे के किनारे मिला नवजात का शव

संतकबीर नगर: धनघटा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा टांड़ा के मिश्रौलिया गांव में शनिवार की सुबह पोखरे के किनारे एक झोले में सुबह नवजात शिशु का शव मिला। इससे गांव में सनसनी है। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हर कोई जिम्मेदारों को कोस रहा था। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे।

सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए पोखरे की तरफ गए थे। तभी गांव के एक युवक की नजर झोले पर पड़ी। पास जाकर देखा तो उसमें एक नवजात का शव पड़ा था। उसके शोर मचाने पर वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने बताया कि शव को रात में ही किसी समय यहां लाकर फेंका गया है। शव लड़के का था। मामले की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी। लोहरैया चौकी के प्रभारी विवेकानंद तिवारी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया। थानाध्यक्ष रोहित प्रसाद ने बताया कि नवजात के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बाइक सवार बदमाशों ने कार रोककर दंपती से नकदी व चेन छीना

संतकबीर नगर: धनघटा थानाक्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर तामा के निकट शुक्रवार की रात कार रोककर दंपती से नकदी व सोने की चेन छीनने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को पीड़ित ने दो बाइक सवारों पर कार रोककर 45500 रुपये व गले से चेन छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तहरीर में थानाक्षेत्र के बड़गो निवासी जितेंद्र राय ने लिखा है कि खलीलाबाद थानाक्षेत्र के बिधियानी में अमित राय के घर उनकी ससुराल है। शुक्रवार को वह पत्नी को लेने और गेहूं क्रय केंद्र से बोरी खरीदने गए थे। रात लगभग नौ बजे वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ घर जा रहे थे। रामजानकी मार्ग पर तामा पुलिया के पास दो मोटरसाइकिल सवार छह लोगों ने पीछा करते हुए उनकी कार के आगे आकर गाड़ी रोक दी। कार का दरवाजा खोलकर मुझे बाहर खींच लिया। पीटकर नकदी व सोने की चेन छीन ली। मेरे पत्नी के भी जेवरात लूटने का प्रयास करने लगे। लेकिन शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों के सहयोग से भाग रहे एक आरोपित युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पांच युवक दो मोटरसाइकिल से फरार हो गए। थानाध्यक्ष रोहित प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। एक युवक भी मौके से पकड़ा गया है। इस मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी