थानाध्यक्षों को नया प्रभार, उप निरीक्षक भी इधर-उधर

संतकबीर नगर एसपी डा. कौस्तुभ ने कानून व्यवस्था चौकस बनाए रखने के लिए कई थानाध्यक्ष उप निर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:49 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:49 PM (IST)
थानाध्यक्षों को नया प्रभार, उप निरीक्षक भी इधर-उधर
थानाध्यक्षों को नया प्रभार, उप निरीक्षक भी इधर-उधर

संतकबीर नगर : एसपी डा. कौस्तुभ ने कानून व्यवस्था चौकस बनाए रखने के लिए कई थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक को इधर-उधर कर दिया है।

एसपी ने बताया कि मीडिया सेल के प्रभारी रणविजय सिंह को महुली, कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी मनोज कुमार पांडेय को दुधारा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

दुधारा का थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक व धनघटा के थानाध्यक्ष रोहित प्रसाद को अपराध शाखा में भेजा गया है। बेलहरकला के थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे को धनघटा, पुलिस लाइन में रहे अनिल कुमार को कोतवाली खलीलाबाद, यातायात पुलिस के उप निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र को बेलहरकला का थानाध्यक्ष तथा महुली के थानाध्यक्ष रहे धर्मेंद्र कुमार सिंह को स्वाट का प्रभारी बनाया गया है।

कोविड सेल के प्रभारी रवींद्र कुमार गौतम को मीडिया व सर्विलांस सेल का अतिरिक्त प्रभारी, पुलिस लाइन से सरोज शर्मा को यूपी-112 का प्रभारी, यूपी-112 के प्रभारी रहे बृजेश यादव को निरीक्षक यातायात, पुलिस लाइन में रहे श्याम किशोर राय को मानिटरिग सेल, धर्मसिंहवा थाने में रहे उप निरीक्षक राधेश्याम राय को न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस लाइन में रहे उप निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह को चौकी प्रभारी गोला, कोतवाली खलीलाबाद में रहे उप निरीक्षक दयानाथ राम को थाना धर्मसिंहवा, कोतवाली खलीलाबाद थाने में रहे उप निरीक्षक अमला यादव को चौकी प्रभारी तितौवा, कोतवाली खलीलाबाद थाने में रहे उप निरीक्षक रमजान अली को चौकी प्रभारी नवीन मंडी की जिम्मेदारी दी गई है।

गोला चौकी की प्रभारी रही संध्यारानी तिवारी को कोतवाली खलीलाबाद, स्वाट के प्रभारी रहे दीपक दूबे को चौकी प्रभारी पौली, बेलहरकला थाने में रही उप निरीक्षक प्रतिभा सिंह को कोतवाली खलीलाबाद, तितौवा के चौकी प्रभारी रहे प्रभात सिंह को कोतवाली खलीलाबाद, धनघटा थाने में उप निरीक्षक रहे बृजमोहन सिंह को चौकी प्रभारी कांटे की जिम्मेदारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी