नवीन त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, अमरेश चौधरी बने महामंत्री

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जिला सम्मेलन आयोजित

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 11:40 PM (IST)
नवीन त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, अमरेश चौधरी बने महामंत्री
नवीन त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, अमरेश चौधरी बने महामंत्री

संतकबीर नगर: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बेसिक संवर्ग का जनपदीय सम्मेलन सोमवार को खलीलाबाद ब्लाक के बनियाबारी स्थित एक मैरिज हाल में हुआ। संगठन के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह व प्रभारी बीएसए की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ। इसमें नवीन त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष व अमरेश चौधरी को महामंत्री पद का दायित्व दिया गया।

कमेटी में रेनू अग्रहरि, सुरेश मौर्य, राजेश मौर्य, देवेंद्र प्रताप राय व श्याम नारायन सिंह को उपाध्यक्ष और जनार्दन यादव, मनीष पाल, मनोज पांडेय, यागेंद्र यादव व नीलम पांडेय को मंत्री बनाया गया। संदीप राव, भोलानाथ मिश्र, आलोक यादव व प्रेमचंद्र यादव संयुक्त मंत्री बने। मनोज सिंह व अंशुमान सलभ को जिला सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को संगठन मंत्री और अजय निषाद तथा अजय आर्य को सह संगठन मंत्री बनाया गया है। आरिफ जमाल अंसारी, संतोष त्रिपाठी व विवेक पांडेय कोषाध्यक्ष तथा दिनेश कुमार शुक्ल व विनय मिश्र को जिला मीडिया प्रभारी चुना गया। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल ने कहा कि शिक्षा संस्कारों व मूल्यों से युक्त होनी चाहिए। समाज को सही दिशा दिखाना शिक्षकों का कार्य है। शिक्षकों के हितों की सुरक्षा के साथ ही संस्कार युक्त शिक्षा की दिशा में सहयोग के लिए ही संगठन बनाया गया है। प्रभारी बीएसए गिरीश कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को बधाई देने के साथ ही राष्ट्र की बुनियादी शिक्षा की नींव मजबूत करने के लिए परिषदीय शिक्षकों को कार्य करने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वह जिला और मंडल कमेटी को सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस मौके पर उच्च संवर्ग के डा. विजय कुमार राय,महेंद्र कुमार,आदित्य शुक्ल,मण्डल अध्यक्ष डा.अरविद निषाद,अटल गौड़,विनय प्रकाश श्रीवास्तव,डा. आलोक सिंह,धर्मेंद्र नाथ राय,विजेंद्र कुमार गौतम,सर्वेश राय,गंगेश चतुर्वेदी,नागेंद्र कुमार,आशीष कुमार गौतम,रामकेश गौतम,दीपक सिंह,शिवेंद्र यादव समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे। बस्ती मंडल कमेटी के पदाधिकारी भी नामित

संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आंजनेय त्रिपाठी को बस्ती मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष,पंकज त्रिपाठी को महामंत्री,सावित्री मण्डल को उपाध्यक्ष,विजय भाष्कर को उपमंत्री,संजय कुमार सिंह व जेपी गुप्ता को मंत्री के साथ ही सुधांशु पांडेय को संयुक्त मंत्री का पद दिया गया।

chat bot
आपका साथी