पांच साल में दोगुना से अधिक हुई कुशल की संपत्ति

महागठबंधन के बसपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी की संपत्ति महज पांच साल में दोगुना से अधिक हो गई है। संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र से वर्ष 2014 व 2019 (वर्तमान) में इनके द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र में संपत्ति का ब्योरा यही दर्शा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 11:41 PM (IST)
पांच साल में दोगुना से अधिक हुई कुशल की संपत्ति
पांच साल में दोगुना से अधिक हुई कुशल की संपत्ति

संतकबीर नगर: महागठबंधन के बसपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी की संपत्ति महज पांच साल में दोगुना से अधिक हो गई है। संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र से वर्ष 2014 व 2019 (वर्तमान) में इनके द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र में संपत्ति का ब्योरा यही दर्शा रहा है। इस सीट से दो बार सांसद रह चुके कुशल से ज्यादा चल व अचल संपत्ति इनकी पत्नी रीना के पास है। इस पद के लिए यहां से ये तीसरी बार दावेदारी कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव-2014 में कुशल के पास 1.13 करोड़, पत्नी के पास 1.41 करोड़, बेटे सात्विक शंकर त्रिपाठी के पास 23 लाख रुपये कुल 2.77 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। इसमें कुशल के पास 40 लाख 84 हजार 288 रुपये व इनकी पत्नी के पास इनसे अधिक 54 लाख 07 हजार 833 रुपये कुल 94 लाख 92 हजार 121 रुपये चल संपत्ति थीं। कुशल के पास 42 लाख 26 हजार 036 रुपये वहीं पत्नी के पास इनसे अधिक 57 लाख 12 हजार 340 रुपये कुल 99 लाख 38 हजार 376 रुपये अचल संपत्ति थी। इस प्रकार कुशल के पास 83 लाख 10 हजार 324 रुपये जबकि इनकी पत्नी के पास इनसे अधिक एक करोड़ 11 लाख 20 हजार 173 रुपये चल व अचल संपत्ति थी। इस बार अर्थात 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां कुशल के पास 49 लाख 94 हजार 707.33 रुपये वहीं इनकी पत्नी के पास इनसे अधिक एक करोड़ 05 लाख 06 हजार 926.65 रुपये चल संपत्ति है। कुशल के पास 72 लाख 26 हजार 036 रुपये वहीं इनकी पत्नी के पास इनसे अधिक पांच करोड़ 24 लाख 47 हजार 280 रुपये अचल संपत्ति है।

----------

इस बार इतनी है संपत्ति..

नाम-भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी

दल-बसपा(महागठबंधन)

ग्राम-टाड़ा, बड़हलगंज-गोरखपुर

आयु-54 वर्ष

शैक्षिक योग्यता-इंटरमीडिएट

पेशा-कृषि एवं व्यवसाय

चल संपत्ति-एक करोड़ 55 लाख एक हजार 633.98 रुपये

अचल संपत्ति-पांच करोड़ 96 लाख 73 हजार 316.00 रुपये

कुल संपत्ति-सात करोड़ 51 लाख 74 हजार 949.98 रुपये

-------

chat bot
आपका साथी