घर में घुसकर किशोरी के साथ की छेड़खानी, मुकदमा

घटना से उग्र हुए गांव के लोग पहुंचे थाने सक्रिय हुई पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM (IST)
घर में घुसकर किशोरी के साथ की छेड़खानी, मुकदमा
घर में घुसकर किशोरी के साथ की छेड़खानी, मुकदमा

संतकबीर नगर: मेंहदावल थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की माता की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।

तहरीर में पीड़िता की माता ने आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह युवक हमारे घर पहुंच गया तथा बदनियति से हमारी नाबालिग बेटी का हाथ खींचते हुए छेड़खानी करने लगा। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना करते हुए उसे देख लिया। किशोरी के द्वारा गुहार लगाने के बाद आरोपित फरार हो गया। किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण उग्र हो उठे। लोगों में घटना को लेकर रोष व्याप्त हो गया। पीड़ित व गांव के लोग स्थानीय चौकी पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे, वहां पर कार्रवाई नहीं होने के बाद कई लोग नाराजगी जताते हुए मेंहदावल थाने पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ नाराजगी जाहिर किया। पुलिस ने पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर आरोपित अभिषेक के खिलाफ छेड़खानी व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। दुष्कर्म के आरोपित पर मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस

संतकबीर नगर : कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित युवक की तलाश में जुटी हुई है।

कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय महिला ने तहरीर में यह उल्लेख किया है कि वह बीते मंगलवार की रात घर में सो रही थी। इस दौरान गांव के अक्षयलाल उनके घर पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने लगे। न खोलने पर युवक ने दरवाजा पर प्रहार किया। इससे दरवाजे की कुंडी टूट गई और युवक घर में घुस गया। युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर उसे मारा-पीटा। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित अक्षयलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी है।

chat bot
आपका साथी