159 मतों से विजयी हुए मो. इस्माइल बने भाटपार के प्रधान

प्रधान के एक रिक्त पद के लिए छह प्रत्याशी थे मैदान में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:28 PM (IST)
159 मतों से विजयी हुए मो. इस्माइल बने भाटपार के प्रधान
159 मतों से विजयी हुए मो. इस्माइल बने भाटपार के प्रधान

संतकबीर नगर: खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत भाटपार में बीते शनिवार को पड़े 1235 मतों की गिनती सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए खलीलाबाद के तहसीलदार शशांक शेखर राय की मौजूदगी में रिटर्निंग आफिसर (आरओ) ने मतों की गिनती कराई। 159 मतों से मो. इस्माइल को विजयी घोषित किया गया। वहीं, इनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहीं दिवंगत प्रधान की पत्नी जैनब खातून को हार का मुंह देखना पड़ा। इस पद के लिए छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत भाटपार में बूथ संख्या 41 में 791 में से 493, बूथ संख्या 42 में 603 में से 372 तथा बूथ संख्या 43 में 528 में से 370 यानी इन तीन बूथों में 1922 में से 1235 यानी 64.25 फीसद वोट पड़े थे। खलीलाबाद ब्लाक मुख्यालय में सोमवार को हुए मतों की गिनती में मो. इस्माइल को 395 मत, जबकि दिवंगत प्रधान हमीदुल्लाह की पत्नी जैनब खातून को 236 मत, यार मोहम्मद को 204 मत, पंकज गुप्ता को 199 मत, तरन्नुम को 125 मत तथा दीपक को 59 मत मिले हैं। ग्रापं सिसवा तालिब के वार्ड संख्या दस के मतों की नहीं हुई गिनती

संतकबीर नगर: सेमरियावां ब्लाक के ग्राम पंचायत सिसवा तालिब के वार्ड संख्या दस के ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतों की गिनती सोमवार को नहीं हुई। पिछले माह यहां से इस पद पर नूर मोहम्मद निर्विरोध चुनाव जीते थे। इसके बाद भी ब्लाक व प्रशासनिक चूक से इस वार्ड के पद को रिक्त दर्शा दिया गया था। यहां पर बीते शनिवार को पुन: मतदान करवा दिया गया था। इस पर निर्विरोध चुनाव जीते प्रत्याशी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर मतगणना कार्य रोक दिया गया। आरओ विनोद कुमार ने कहा कि वार्ड संख्या 10 का मतगणना कार्य रोकवाकर मतपत्रों को सील कर सुरक्षित रखवा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी