मोदी ने दुनिया में बजाया भारत का डंका

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:45 PM (IST)
मोदी ने दुनिया में बजाया भारत का डंका
मोदी ने दुनिया में बजाया भारत का डंका

संतकबीर नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युग-युग जिएं, उनके नेतृत्व में देश का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। हर गरीब, किसान, व्यापारी, नौजवान, सेना के जवान और सामाजिक कार्यकर्ता इसी तरह की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। शुक्रवार को भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ खास अंदाज में मनाया। सभी ने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद का अभियान चलाया।

खलीलाबाद में भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस कड़ी में खलीलाबाद स्थित वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री व मास्क वितरित किया गया। वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने विकास का कीर्तिमान बनाया है। सबका साथ-सबका विकास के नारे को जमीन पर उतारकर उन्होंने विपक्षियों को मुद्दाविहीन कर दिया है। देश का हर नागरिक उनके दीर्घजीवन की कामना कर रहा है। इस मौके पर रोहित पटेल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सचिन यादव, संजय यादव, रितेश त्रिपाठी, नागेन्द्र मौर्य समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि के नेतृत्व में वृद्वाश्रम निवासियों में फल वितरण किया गया। इस मौके पर प्रेमा मद्धेशिया,माया सिंह, पुष्प, सोनी, रमिता देवी , संगीता , राधा, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहीं। संतकबीर बाल आश्रम के बच्चों को दिया गया अंगवस्त्र

नगर कमेटी खलीलाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत इंडस्ट्रियल एरिया, बगहिया स्थित संतकबीर बाल आश्रम के बच्चों में अंगवस्त्र, फल, ब्रेड, बिस्किट, केक आदि वितरित किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सतविदर पाल सिंह,उपाध्यक्ष घनश्याम दास बिरला, विस्तारक विश्वजीत चतुर्वेदी, मुरलीधर जायसवाल, कमलेश जायसवाल,विनोद अग्रहरि,श्यामबिहारी गुप्ता,विवेक मिश्र,सुनील सोनी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। एमएलसी एके शर्मा ने केक काटा

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य एके शर्मा शुक्रवार को खलीलाबाद डाक बंगले में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर समर्थकों के साथ केक काटा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश पूरी दुनिया में डंका बजा रहा है। मोदी जी समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। देश के हर परिवार के छत की व्यवस्था में जुटे हैं। जनकल्याणकारी योजनाएं पात्रों को मिले इसकी वह लगातार निगरानी करते हैं।

chat bot
आपका साथी