विधायक ने किया दुर्गजोत-बखिरा मार्ग का शिलान्यास

एक करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से सड़क बनेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:17 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:17 AM (IST)
विधायक ने किया दुर्गजोत-बखिरा मार्ग का शिलान्यास
विधायक ने किया दुर्गजोत-बखिरा मार्ग का शिलान्यास

संतकबीर नगर : मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने शनिवार को दुर्गजोत-बखिरा सड़क मरम्मत के कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क चार किमी लंबी बनाई जाएगी। एक करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से सड़क बनेगी। काफी समय से सड़क क्षतिग्रस्त थी। लोग सड़क मरम्मत की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में ज्यादातर संपर्क मार्गों के मरम्मत व निर्माण का कार्य कराया जा चुका है। कुछ मुख्य सड़क व संपर्क मार्गों का कार्य बाकी है। आगामी समय में उसको भी पूर्ण कराया जाएगा। योगी सरकार बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। भाजपा सरकार में आम जन बेहाल

संतकबीर नगर : भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर होने से आम जनता बेहाल है। झूठे वादे करके लोगों को बरगलाने का प्रयास चल रहा है। यह बातें कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद न•ाीर ने कही। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा की सरकार खत्म हो जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह से कार्य करने को कहा।

ग्राम पंचायत उसरा शहीद में आयोजित बैठक में कांग्रेसी नेता ने कहा कि कांग्रेस सर्व समाज की पार्टी है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरे उत्साह से जुटे हैं। गांव-गांव लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। जनता भाजपा के झूठे वादों से वाकिफ हो गई है, इसलिए कांग्रेस की तरफ बढ़ चली है। प्रदेश में अगली सरकार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बनने जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष मदनदास, सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर, अब्दुल हमीद, मुहम्मद रशीद, मुहम्मद कलीम, इश्तियाक अहमद, नजरूल हसन अंसारी, अलाउद्दीन, हाजी अमीरूद्दीन, महमूद अहमद मौजूद रहे। अपना दल के कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान

संतकबीर नगर : धनघटा तहसील के बंडा बाजार में शनिवार को अपना दल एस के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। संगठन की मजबूती पर चर्चा के साथ ही सदस्यता अभियान चलाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के महासचिव राजेश गुप्ता ने कहा कि अपना दल सर्व समाज का विकास करने का काम करता है। पदाधिकारियों ने दिनभर में लगभग दो सौ लोगों को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, राजन पांडेय, धीरज पटेल, बालेंद्र, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी