प्रधानों ने दी सामूहिक त्यागपत्र की चेतावनी

ब्लाक सभागार में सोमवार को प्रधानसंघ की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:09 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:09 PM (IST)
प्रधानों ने दी सामूहिक त्यागपत्र की चेतावनी
प्रधानों ने दी सामूहिक त्यागपत्र की चेतावनी

संत कबीरनगर : ब्लाक सभागार में सोमवार को प्रधानसंघ की बैठक हुई। ब्लाक के ग्राम सिकरी के प्रधान व रोजगार सेवक और तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने को लेकर सभी ने गलत बताया। प्रधानों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी दी।

ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कन्नौजिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिना नोटिस के ही प्रधानों पर मुकदमा दर्ज किए जाने को उत्पीड़न की कड़ी बताया गया। वीरेंद्र कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानों के मान सम्मान के लिए पूरी कमेटी एकजुट है। इस प्रकार के मामलों को रोका नहीं गया तो जल्द ही ब्लाक के सभी प्रधान जिलाधिकारी को सामूहिक रूप से त्यागपत्र सौपेंगे। उन्होंने कहा कि ब्लाक पर तैनात कम्प्यूटर आपरेटर, एपीओ सहित अन्य कर्मचारियों की हेराफेरी का शिकार प्रधानों को बनाया जाता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को प्रधान संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा। समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी दिया जाएगा। इस दौरान विनोद पांडेय, चितामणि मिश्र, शशिकपूर राय,अबरार अहमद, विजय बहादुर पांडेय, सोनू चौबे, अनूप,विनोद दूबे,वीरेंद्र दूबे,धीरज चौधरी,दुर्गेश उपाध्याय आदि सभी प्रधान व रोजगार सेवक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी