विधायक के गांव के 122 बच्चों में बंटा एमडीएम का अनाज

मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल का यह पैतृक गांव है। यहीं पर विधायक निवास करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 11:20 PM (IST)
विधायक के गांव के 122 बच्चों में बंटा एमडीएम का अनाज
विधायक के गांव के 122 बच्चों में बंटा एमडीएम का अनाज

संतकबीर नगर: दैनिक जागरण में छपी खबर का असर हुआ। मेंहदावल के विधायक के गांव मेड़रापार के 122 बच्चों में मिड-डे-मील (एमडीएम) का अनाज बांटा गया। इससे बच्चों व उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी के भाव दिखे। इन लोगों ने जागरण की पहल की प्रशंसा की। जिम्मेदारों ने विद्यालय के बच्चों का एमडीएम का अनाज वितरण करने के बजाय हड़प लिया था।

दैनिक जागरण में 25 सितंबर 2021 को '' जिम्मेंदारों ने हड़प लिया राशन, नहीं हुई कार्रवाई '' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें विद्यालय के बच्चों के हवाले यह उल्लेख किया गया था कि बघौली ब्लाक के मेड़रापार गांव स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में इस साल फरवरी में चार माह एमडीएम के अनाज का उठान किया गया था। मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल का यह पैतृक गांव है। यहीं पर विधायक निवास करते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने अनाज का वितरण करने के बजाय उसे हड़प लिया था। विधायक ने प्रकरण की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। वहीं, प्रभारी बीएसए गिरीश कुमार सिंह ने भी प्रकरण के बारे में पूछताछ शुरू की थी। इससे विद्यालय के शिक्षकों में हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष केशनाथ की देख-रेख में कक्षा छह से आठ तक के अनुष्का, अर्चना, शैलेष कुमार, नंदनी, सिकंदर, काजल, ज्योति समेत 122 बच्चों में एमडीएम का चावल व गेहूं वितरित किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक के बच्चों में पूर्व में ही एमडीएम का अनाज वितरित कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी