पति के दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखकर अ‌र्घ्य देंगी विवाहिताएं

देर शाम चांद को अ‌र्घ्य देकर सभी चांद के दीर्घ जीवन की कामना करेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:08 PM (IST)
पति के दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखकर अ‌र्घ्य देंगी विवाहिताएं
पति के दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखकर अ‌र्घ्य देंगी विवाहिताएं

संतकबीर नगर : करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। पति के प्रति परमेश्वर की धारणा रखते हुए विवाहिताएं दिनभर निर्जल व्रत रखेंगी। देर शाम चांद को अ‌र्घ्य देकर सभी चांद के दीर्घ जीवन की कामना करेंगी। महिलाओं को कहना है कि उनका सुहाग है तो सब कुछ है। ईश्वर से यही प्रार्थना रहती है कि परिवार हमेशा खुश रहे। पति साथ रहे और स्वस्थ रहे। पति व बड़ों का लेती हूं आशीर्वाद

शादी के बाद से ही नियमित करवा चौथ का व्रत रखती हूं। सुबह पूजा-पाठ करने के बाद शाम को परंपरा के अनुसार पूजन होता है। चांद देखने के बाद पति व बड़ों का आशीर्वाद लेती हूं। इस पर्व का पूरे वर्ष इंतजार रहता है। इस दिन सजना के लिए हर महिलाएं सजती हैं।

पूजा रूंगटा पहली बार रहूंगी व्रत, मन में है उत्साह

मेरी शादी इस वर्ष फरवरी माह में हुई थी। ससुराल में तीज व्रत रखने के बाद अब करवा चौथ व्रत रखना है। हमने पूरी तैयारी की है। सास व बड़ी बहनों का सहयोग मिल रहा है। अमर सुहाग के लिए पूरी निष्ठा से विधिविधान से व्रत करना है। हम सभी परिवार के साथ चंद्रदेव की पूजा करेंगे। इस पर्व को लेकर बहुत उत्साह है।

खुशबू साहनी व्रत का रहता है पूरे वर्ष इंतजार

करवा चौथ का इंतजार पूरे वर्ष रहता है। यह पर्व पति-पत्नी के अमर प्रेम की निशानी है। सभी सुहागिन पति का आशीर्वाद लेकर अमर सुहाग की कामना करती हैं। इस दिन परिवार के सदस्यों के साथ चांद देखती हूं। व्रत करने से हमारा विश्वास और मजबूत होती है।

राधा रूंगटा आस्था के साथ मिलती है ऊर्जा

नवरात्र के बाद दीपावली से पहले पड़ने वाले करवा चौथ का इंतजार हर महिला को रहता है। वह पिछले 11 वर्षों से करवा चौथ का व्रत रखती हैं। पहली बार पूरे दिन निर्जल व्रत रखने को लेकर चिता थी परंतु अब कोई समस्या नहीं है। यह पर्व आस्था के लिए रखा जाता है लेकिन इससे सभी को ऊर्जा मिलती है।

पुष्पा देवी

chat bot
आपका साथी