मतदाता सूची में एक नहीं अनेक खामियां

संतकबीर नगर त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची में एक नहीं अनेक खामियां मिलीं है। मतदाताओं का नाम पता लिग पिता का नाम गलत मिला है। अधिकांश गांवों के कई लोगों का नाम सूची से गायब है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:19 PM (IST)
मतदाता सूची में एक नहीं अनेक खामियां
मतदाता सूची में एक नहीं अनेक खामियां

संतकबीर नगर: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची में एक नहीं अनेक खामियां मिलीं है। मतदाताओं का नाम, पता, लिग, पिता का नाम गलत मिला है। अधिकांश गांवों के कई लोगों का नाम सूची से गायब है। इससे परेशान मतदाता अधिकारियों की परिक्रमा कर रहे हैं पर समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार के सदस्यों का नाम नहीं

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित शीतल प्रसाद त्रिपाठी नाथनगर ब्लाक के ठाठर गांव के निवासी थे। सेनानी के बेटे कृष्णदेव त्रिपाठी, बहू विमला त्रिपाठी, नाती ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, सागर त्रिपाठी के अलावा परिवार के पूर्णचंद्र त्रिपाठी, निर्मला त्रिपाठी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, जयेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य सदस्यों का नाम मतदाता सूची में नहीं है। स्वजन ब्लाक से लेकर पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। इसके बाद भी इनका नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़ा गया । शिवसरा गांव के 40 लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं

मतदाता सूची में खलीलाबाद ब्लाक के शिवसरा गांव के 40 लोगों का नाम नहीं है। वैसे जनपद के 754 में से शायद ही कोई ग्राम पंचायत हो, जहां सभी मतदाताओं का नाम दर्ज हो। मतदाता सूची में गड़बड़ी से दावेदार भी परेशान मतदात सूची की खामियों से संभावित दावेदार भी परेशान हैं। इनका कहना है कि जिनका नाम कटना चाहिए था, वह नहीं कटा है। जिनका नाम सूची में होना चाहिए, उनका नाम कटवा दिया गया है। इसे ठीक कराया जाए जिससे निष्पक्ष चुनाव की परिकल्पना साकार हो सके।

एडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में खामियों की जानकारी नहीं है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। जांच में नाम काटने की पुष्टि होने पर दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मतदाताओं के नाम सूची में शािमल कराए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी