गोरयाघाट में मनबढ़ ने चलाई गोली, बाल-बाल बची जान

पिड़िया बाजार स्थित मकान के विवाद में पीड़ित के बेटे व पत्नी को अपशब्द कहने से बढ़ा मामला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 12:12 AM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 12:12 AM (IST)
गोरयाघाट में मनबढ़ ने चलाई गोली, बाल-बाल बची जान
गोरयाघाट में मनबढ़ ने चलाई गोली, बाल-बाल बची जान

संतकबीर नगर: महुली थानाक्षेत्र के गोरयाघाट गांव में मंगलवार को मकान के विवाद में मनबढ़ ने एक व्यक्ति पर गोली चला दी। संयोग अच्छा रहा कि गोली व्यक्ति के बगल से निकलकर दूसरे व्यक्ति के मकान के फर्श पर लगी। पीड़ित व्यक्ति के बेटे व पत्नी को अपशब्द कहने से मामला बढ़ा। पुलिस आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

तहरीर में गोरयाघाट निवासी ब्रह्मादेव राय ने यह उल्लेख किया है कि मंगलवार को सुबह करीब पौने ग्यारह बजे पिड़िया बाजार स्थित मकान को लेकर उनके पट्टीदार सत्य नारायण राय की पत्नी शैलेंद्र देवी उनके बेटे शशांक राय व उनकी पत्नी अनुराधा देवी अपशब्द कह रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सत्य नारायण राय ने असलहा निकाल लिया और उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मार डालने के लिए दौड़ा लिये। वह जान बचाने के लिए एक अन्य पट्टीदार शेषनाथ राय के घर की तरफ भागना चाहे। इसी बीच सत्य नारायण ने उनके ऊपर बंदूक से गोली चला दी। संयोग अच्छा रहा कि गोली उनके बगल से निकलकर शेषनाथ राय के दरवाजे के पास फर्श पर लगी। इससे फर्श क्षतिग्रस्त हो गया। वह शेषनाथ के घर में छिपकर किसी तरह जान बचाए। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा कि इस मामले में आरोपित सत्य नारायण राय के खिलाफ हत्या के प्रयास व जान-माल की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक को अतिरिक्त कार्यभार

संतकबीर नगर: वित्त एवं लेखाधिकारी (एओ) बेसिक अभिनय कुमार सिंह को अतिरिक्त कार्यभार मिला है। अब इन्हें माध्यमिक का भी प्रभार मिल गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एओ अतुल कुमार पांडेय के गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद से पिछले तीन माह से वरिष्ठ कोषाधिकारी जग नारायण झा कार्य संभाल रहे थे।

chat bot
आपका साथी