छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने किशोरी को पीटा

संत कबीरनगर भाई को भी मनचलों ने मार कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पीड़ित की मां ने थाने पर दे कर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी बुधवार की शाम अपने खेत में काम कर रह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 10:13 PM (IST)
छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने किशोरी को पीटा
छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने किशोरी को पीटा

संत कबीरनगर : थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी बुधवार की शाम अपने खेत में काम कर रहे अपने पिता को पानी देने जा रही है। उसी दौरान गांव के ही कुछ मनचले उसे छेड़ने लगे। इसका जब उसने विरोध किया तो उसे मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे भाई को भी मनचलों ने मार कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पीड़ित की मां ने थाने पर दे कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी