टांडा जिले से मगहर पहुंचा छह टन लिक्विड मेडिकल आक्सीजन

संतकबीर नगर टांडा से टैंकर द्वारा छह मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल आक्सीजन (एलएमओ) मगहर स्थित मयूर गैस सर्विस पर सोमवार को सुबह पहुंचा। यह आक्सीजन बस्ती मंडल के सभी जनपदों के सरकारी अस्पतालों में भेजा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:45 PM (IST)
टांडा जिले से मगहर पहुंचा छह टन लिक्विड मेडिकल आक्सीजन
टांडा जिले से मगहर पहुंचा छह टन लिक्विड मेडिकल आक्सीजन

संतकबीर नगर: टांडा से टैंकर द्वारा छह मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल आक्सीजन (एलएमओ) मगहर स्थित मयूर गैस सर्विस पर सोमवार को सुबह पहुंचा। यह आक्सीजन बस्ती मंडल के सभी जनपदों के सरकारी अस्पतालों में भेजा जाएगा। इसके आने से मरीजों को आक्सीजन की दिक्कत काफी हद तक दूर हो जाएगी।

एडीएम मनोज कुमार सिंह और एएसपी संतोष सिंह ने मगहर स्थित मयूर गैस प्लांट का निरीक्षण किया। यहां पर आक्सीजन रिफलिग का काम चल रहा था। एडीएम ने कहा कि कहा कि टांडा से आए आक्सीजन को मांग के अनुसार संतकबीर नगर, बस्ती व सिद्धार्थनगर जिले को आपूर्ति किया जाए। मांग के अनुसार आक्सीजन की आपूर्ति में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। गैस प्लांट से निजी अस्पतालों को भी आक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति की जाए। इस कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। निर्धारित कीमत ही ली जाए। मुनाफाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--------

आक्सीजन प्लांट का एडीएम व एएसपी ने लिया जायजा

संतकबीर नगर: एडीएम मनोज कुमार सिंह व एएसपी संतोष कुमार सिंह सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर कोविड हास्पिटल के पीछे बनने वाले दो नये आक्सीजन प्लांट के कार्यों का जायजा लिया। मजदूर काम तेजी से करते हुए मिले। इन दो नये प्लांट के बन जाने पर आक्सीजन की दिक्कत दूर हो जाएगी।

एडीएम ने बताया कि जिला अस्पताल स्थित कोविड हास्पिटल के पीछे दो नये प्लांट स्थापित होने हैं। तीन दिन पूर्व काम शुरू हो गया है। संभवत: मंगलवार तक नींव का काम पूरा हो जाएगा। इसके बनने पर प्रत्येक प्लांट में 500 लीटर प्रति घंटा उत्पादन हो सकेगा। इससे आक्सीजन की उपलब्धता भरपूर रहेगी।

chat bot
आपका साथी