हियुवा में लकी सिंह ब्लाक उपाध्यक्ष, राहुल बने नगर अध्यक्ष

जिलाध्यक्ष टुनटुन राय की उपस्थिति में सर्व सम्मति से लकी सिंह को बघौली ब्लाक उपाध्यक्ष तथा राहुल गिरी को नगर अध्यक्ष चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 10:56 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 10:56 PM (IST)
हियुवा में लकी सिंह ब्लाक उपाध्यक्ष, राहुल बने नगर अध्यक्ष
हियुवा में लकी सिंह ब्लाक उपाध्यक्ष, राहुल बने नगर अध्यक्ष

संतकबीर नगर : हियुवा बखिरा नगर के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को स्थानीय मैरिज हाल में हुई। ब्लाक उपाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष नियुक्त करके शपथ दिलाया गया।

जिलाध्यक्ष टुनटुन राय की उपस्थिति में सर्व सम्मति से लकी सिंह को बघौली ब्लाक उपाध्यक्ष तथा राहुल गिरी को नगर अध्यक्ष चुना गया। जिला उपाध्यक्ष सुशील चौधरी, नगर संयोजक धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री विनोद कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सचिन कसेरा, मीडिया प्रभारी एस कुमार सिंह, आइटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी अमित सिंह को मिली। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्य व कार्यों की जानकारी दी गई। संचालन पूर्व महामंत्री अवध नरेश कसेरा ने किया। इस मौके पर संगठन के कार्यकर्ता व नवनियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे। अभाविप के नगर अध्यक्ष बने जितेंद्र, आर्यन मंत्री

संतकबीर नगर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बूंदीपार में हुई। सर्वसम्मति से बखिरा नगर इकाई का गठन किया गया।

नव गठित कमेटी में जितेंद्र पाल को अध्यक्ष, आर्यन पाठक को नगर मंत्री, रजत कुमार को नगर महामंत्री,कृष्ण नंद को नगर उपाध्यक्ष, आकाश साहनी को राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख, राहुल सिंह व आदित्य कुमार को नगर कार्यक्रम प्रमुख, हेमंत गौड़ को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार और नीतियों के प्रसार के लिए कहा गया। इस मौके पर आकाश, गौरव सिंह, सुधीर पाठक, कृष्णानंद मिश्र, देवेश सिंह बघेल समेत अनेक लोग मौजूद रहे। लेखपालों के हित में सदैव खड़ा रहे संगठन के पदाधिकारी

संतकबीर नगर: आफिसर्स हास्टल के समीप स्थित नये तहसील भवन खलीलाबाद में रविवार को लेखपाल संघ ने 59वां स्थापना दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष बुद्धिराम चौधरी ने कहा कि उनका संगठन राजस्व लेखपालों के हित में सदैव खड़ा रहा। कर्मियों के हित के साथ कभी समझौता नहीं किया गया। एकता के कारण उनके संगठन सबसे मजबूत है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी राजस्व लेखपाल जिस तरह पहले संगठन के लिए सराहनीय योगदान देते रहे, ठीक उसी प्रकार आगे भी योगदान दें। इस अवसर पर संगठन के जिला मंत्री अमित दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक रंजन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कर्मराज चौरसिया, कहकशां परवीन, आलोक कटियार, इम्तिया•ा अहमद, यदुनाथ त्रिपाठी अभिषेक यादव, अमित मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव, विजय पाल, संजय कुमार, सुनील गुप्ता, अर्जुन पाठक, अमरेन्द्र शाही, प्रेमलता, जयशंकर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी