लॉकडाउन की वजह से बाजारों में बढ़ गई हलचल

लॉकडाउन के मद्देनजर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर अचानक हलचल बढ़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:42 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:07 AM (IST)
लॉकडाउन की वजह से बाजारों में बढ़ गई हलचल
लॉकडाउन की वजह से बाजारों में बढ़ गई हलचल

संत कबीरनगर : शासन से 10 जुलाई यानी शुक्रवार की रात दस बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक घोषित लॉकडाउन के मद्देनजर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर अचानक हलचल बढ़ गई। कोरोना संकटकाल के बीच लोग दिनभर दवा, दूध सहित अन्य जरूरी सामग्री खरीदते हुए दिखे।

खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर तिराहा स्थित पुरानी सब्जी मंडी में शुक्रवार को कारोबारी संजय के पास बंजरिया पश्चिमी निवासी माया देवी व धौरहरा गांव के गुरफान, ऊनखास गांव के चंद्र प्रकाश सब्जी खरीदते हुए दिखे।

खलीलाबाद शहर के गोला बाजार व अन्य किराना की अन्य दुकानों पर भी सामान खरीदने के लिए लोग आ रहे थे।

chat bot
आपका साथी