किसानों की समृद्धि से होगा देश का विकास:श्रीराम

संयुक्त निदेश उद्यान डा.अतुल सिंह ने टमाटर की खेती के बारे में तकनीकी जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 21 Mar 2020 06:08 AM (IST)
किसानों की समृद्धि से होगा देश का विकास:श्रीराम
किसानों की समृद्धि से होगा देश का विकास:श्रीराम

संतकबीरनगर : कस्बा स्थित शिव मंदिर पर शुक्रवार को भाजपा द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान ने किसानों को सरकारी योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों की सम्पन्नता को देश के विकास का आधार बताया। उन्होंने कोरोना से बचने का उपाय भी बताया।

श्रीराम चौहान ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार पूरी तरह सतर्क हैं। लोगों को डरने की नहीं बल्कि बचाव करने की आवश्यकता है। जिले के अस्पतालों में इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिला अस्पताल में अलग से वार्ड भी बना दिया गया है। लोगों को भीड़ के बीच जाने से बचना चाहिए। किसानों को उन्होंने आम,अमरुद तथा केला की खेती करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार इस खेती पर अनुदान देने भी दे रही है। भरुआ मिर्चा की खेती को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। संयुक्त निदेश उद्यान डा.अतुल सिंह ने टमाटर की खेती के बारे में तकनीकी जानकारी दी। इस मौके पर उप निदेशक उद्यान भगवान प्रसाद,बाबूलाल पांडेय,संजय सिंह राठौर,नरेंद्र पांडेय,पीएन सिंह,दिलीप राय,चिक्कन सिंह,अमित श्रीवास्तव,गणेश पांडेय,प्रमुख प्रिस अगम सिंह,दिगपाल पाल, सुरेंद्र राय,साधू यादव,जगदंबा लाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी