पास्को एक्ट के वांछित की निशानदेही पर मिली अपहृता

अपहृता को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण करा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 12:18 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 12:18 AM (IST)
पास्को एक्ट के वांछित की निशानदेही पर मिली अपहृता
पास्को एक्ट के वांछित की निशानदेही पर मिली अपहृता

संतकबीर नगर : महुली पुलिस ने शनिवार को पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर अपहृता भी मिल गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया। जबकि अपहृता को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण करा रही है।

थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि महुली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ने अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के शेरवाघाट महबूब गंज निवासी मयंक चौधरी के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को काली जगदीशपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमजान अली ने आरोपित को नाथनगर टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी ने महिला आरक्षी सुषमा के सहयोग से थोड़ी दूर पर मौजूद अपहृता भी मिल गई। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। छप्पर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

संतकबीर नगर: धनघटा थानाक्षेत्र के किठीउरी निवासी किशोरी का शव शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे छप्पर के बड़ेर से लटका मिला। यह देखकर स्वजन ने शोर मचाया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

किठीउरी निवासी सुरेश पत्नी के साथ शनिवार की सुबह खेत में मूंगफली खोदने गए थे। उनकी 16 वर्षीय बेटी रवीना घर पर अकेली थी। सुरेश का कहना है कि लगभग दो बजे वह खेत से वापस आए। उनकी बेटी का शव छप्पर के बड़ेर से लटका हुआ मिला। वह अवाक रह गए और रोने चिल्लाने लगे। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उपनिरीक्षक राजाराम यादव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी