शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

बहला फुसलाकर किशोरी को भगा ले गया था आरोपित

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:19 PM (IST)
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

संतकबीर नगर : बेलहर थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म व मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए पीड़िता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा।

तहरीर में पिता ने लिखा है कि मेरी नाबालिग पुत्री को मनैतापुर गांव का कौशल बहला फुसलाकर एक पखवारे पूर्व भगा ले गया था। कुछ दिन अपने घर पर रखा था और उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह किशोरी के साथ मारपीट किया तथा जातिसूचक गाली भी दिया। कुछ दिन बाद उसने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना से पीड़िता सहमी हुई है। पिता ने उक्त मामले में मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की थी। बेलहर पुलिस ने आरोपित कौशल के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, एससी- एसटी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा दिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपित घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने में जुटी है। दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

संतकबीर नगर: महुली पुलिस ने मंगलवार को कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के गुलामराय गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर शनिचरा पूर्वी गांव निवासी दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

महुली थाने में दी गई तहरीर में कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के गुलामराय गांव निवासी शिव प्रसाद ने यह उल्लेख किया है कि उन्होंने बेटी सारिका की शादी कुछ साल पूर्व शनिचरा पूर्वी गांव निवासी धीरेंद्र सिंह से की थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी का उत्पीड़न करने लगे। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर पति धीरेंद्र सिंह, जेठ सत्येंद्र सिंह, सास राधिका सिंह, जेठानी सरिता सिंह, ससुर रणजीत सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी