कन्हैया अध्यक्ष, निधि उपाध्यक्ष व आलोक महामंत्री निर्वाचित

कन्हैया लाल यादव अध्यक्ष निधि त्रिपाठी उपाध्यक्ष आलोक राय महामंत्री और शिवचंद्र प्रजापति पुस्तकालय मंत्री चुने गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:27 PM (IST)
कन्हैया अध्यक्ष, निधि उपाध्यक्ष व आलोक महामंत्री निर्वाचित
कन्हैया अध्यक्ष, निधि उपाध्यक्ष व आलोक महामंत्री निर्वाचित

संतकबीर नगर : हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एचआरपीजी) खलीलाबाद में बुधवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच सुबह नौ बजे से दिन के दो बजे तक छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए लिए 69.92 फीसद मत पड़े। इसके बाद मतों की गिनती की गई। कन्हैया लाल यादव अध्यक्ष, निधि त्रिपाठी उपाध्यक्ष, आलोक राय महामंत्री और शिवचंद्र प्रजापति पुस्तकालय मंत्री चुने गए। स्नातक विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के दो पद पर निखिल व निहाल निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद प्रशासन की व्यवस्था से पदाधिकारियों को इनके घर छोड़ा गया।

महाविद्यालय के आठ बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए मतदान अधिकारी के अलावा सहायक कर्मी लगाए गए थे। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण माहौल में मतदान व मतगणना की कार्यवाही पूरी कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कुल 3052 विद्यार्थियों में 1670 छात्राओं में से 1156 व 1382 छात्रों में से 978 ने मतदान किया। आठ चरण में पूरी हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के आठ उम्मीदवारों में कन्हैया लाल ने सर्वाधिक 498 पत पाकर 143 मतों से उमेश यादव को पराजित किया। उपाध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशियों में 683 मत पाकर निधि त्रिपाठी ने आलोक नाथ यादव को 328 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद के छह उम्मीदवारों में आलोक राय 586 मत पाकर दीपक यादव को 264 मतों से हराकर निर्वाचित हुए। पुस्तकालय मंत्री के तीन प्रत्याशियों में शिवचंद्र प्रजापति 1146 मत पाकर अपने निकटतम प्रत्याशी आकाश यादव को 612 मतों से पराजित करके चुनाव जीता।

निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देने के बाद प्राचार्य डा. ब्रजेश त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। इससे पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी डा. प्रताप विजय कुमार, मुख्य नियंता डा. विजयकृष्ण ओझा व डा. पूर्णेश नारायण सिंह ने चक्रवार मतों की घोषणा करते रहे। सहायक चुनाव अधिकारी डा. प्रताप विजय, डा. विजय कुमार राय, डा. अमित भारती, डा. शशिकांत राव, डा. दिनेश, डा. अमर सिंह गौतम, डा. राजेश, डा.कन्हैया, डा. अमरनाथ पांडेय, डा. गणेश श्रीवास्तव, डा. संध्या राय, डा. नेहा, मंजुल ज्योति के अलावा महाविद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मियों ने भी योगदान दिया। इन्हें मिला इतना मत

अध्यक्ष पद

कन्हैया लाल यादव-बीए तृतीय वर्ष -498

उमेश यादव - बीए तृतीय वर्ष- 355

विशाल सिंह- बीए द्वितीय वर्ष- 353

शुभम राय - एमए प्रथम राजनीतिशास्त्र- 244

नीरज राय -एमए प्रथम समाजशास्त्र- 148

रोहित चौरसिया- एमए प्रथम प्राचीन इतिहास- 123

अभिषेक यादव- बीए द्वितीय वर्ष - 70 उपाध्यक्ष पद

निधि त्रिपाठी- बीएससी तृतीय बायो- 683

आलोकनाथ यादव - बीए तृतीय वर्ष- 355

शैलेंद्र -बीए तृतीय वर्ष - 349

प्रशांत चौधरी- बीए द्वितीय वर्ष- 240

सुभम सिंह- बीए द्वितीय वर्ष- 192

सुंदरम मिश्र- एमकाम प्रथम- 139

निलेष पांडेय- एमए प्रथम हिदी- 87

सिद्धार्थ चौधरी - बीए प्रथम वर्ष- 45 महामंत्री पद

आलोक राय-बीए तृतीय वर्ष - 586

दीपक यादव- बीए द्वितीय वर्ष - 322

प्रमोद यादव- एमए प्रथम प्राचीन इतिहास- 318

राकेश कुमार - बीए द्वितीय वर्ष- 316

संदीप तिवारी- बीए प्रथम वर्ष-313

फैजान अहमद- एमए द्वितीय राजनीति शास्त्र- 261 पुस्तकालय मंत्री

शिवचंद्र प्रजापति- बीए तृतीय वर्ष- 1146

आकाश यादव- बीए प्रथम वर्ष - 534

शक्ति सिंह- बीए द्वितीय वर्ष - 431 विज्ञान संकाय प्रतिनिधि

निखिल त्रिपाठी- बीएससी तृतीय मैथ -165

निहाल चौरसिया- बीएससी द्वितीय बायो- 162

अविनाश राय- बीएससी तृतीय मैथ- 137

रंजीत यादव- बीएससी तृतीय बायो- 95

chat bot
आपका साथी