जागरण के शापिग उत्सव की धूम, खरीदारी को उमड़े लोग

सहयोगी प्रतिष्ठानों पर सही दाम पर सामान के साथ दिए जा रहे कूपन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:22 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:22 PM (IST)
जागरण के शापिग उत्सव की धूम, खरीदारी को उमड़े लोग
जागरण के शापिग उत्सव की धूम, खरीदारी को उमड़े लोग

संतकबीर नगर: दैनिक जागरण व पाम एंपोरियो के संयुक्त आयोजन में द ग्रेट इंडियन शापिग उत्सव सात अक्टूबर से 10 नवंबर तक संचालित किया जा रहा है। सहयोगी प्रतिष्ठानों से खरीद करने वालों को न सिर्फ सही दर पर सामान उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, साथ ही सभी को पुरस्कार के लिए एक कूपन भी दिया जा रहा है। इसे लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लोग खुद ही खरीदारी के लिए आगे आ रहे हैं।

नवरात्रि के पहले दिन से आरंभ हुए शापिग उत्सव ने बाजार में धूम मचा दिया है। कपड़ा, इलेक्ट्रानिक सामान, मोटरसाइकिल समेत अनेक प्रकार के कारोबारियों का समूह जागरण के इस उत्सव में सहयोगी बनकर सामने आया है। व्यवस्था के अनुसार खरीदारी करने वाले को दो भाग का एक कूपन दिया जाता है। इसका एक भाग खरीदार खुद अपने पास रखते हैं, दूसरे भाग को दैनिक जागरण के जिला कार्यालय पर जमा करवाते हैं। हर सप्ताह कूपन पर लकी ड्रा निकालने का कार्य होता है। इसमें खरीदारों को आकर्षक पुरस्कार भी मिल रहे हैं। दीपावली का पर्व नजदीक आने के साथ ही ग्राहकों की संख्या और बढ़ने लगी है। कोरोना के दौर में टूटे कारोबार को पटरी पर लाने के लिए भी जागरण का शापिग उत्सव मील का पत्थर साबित हो रहा है। जिले में यह है सहयोगी प्रतिष्ठान

जागरण के शापिग उत्सव में भारत हीरो, विशाल बजाज, नंदिनी रिटेल शाप, गौरव ज्वेलर्स एंड गारमेंट्स, जयश्री प्रसाद जगन्नाथ प्रसाद प्रतिष्ठान खलीलाबाद व मेंहदावल, हुसैन इंटरप्राइजेज के साथ ही द रेमंड शाप हैं। यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए जुट रहे हैं।

chat bot
आपका साथी