जगदंबा लाल श्रीवास्तव बने भाजपा जिलाध्यक्ष

विधानसभा चुनाव के पहले नए जिलाध्यक्ष की तैनाती को बीजेपी की नई रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 11:57 PM (IST)
जगदंबा लाल श्रीवास्तव बने भाजपा जिलाध्यक्ष
जगदंबा लाल श्रीवास्तव बने भाजपा जिलाध्यक्ष

संतकबीर नगर: जिला उपाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव को सोमवार को भाजपा का जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। यह बदलाव सोमवार की रात हुआ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इसकी घोषणा की। सोमवार की रात सूची जारी होने के बाद बद्री प्रसाद यादव को अचानक हटाए जाने को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव के पहले नए जिलाध्यक्ष की तैनाती को बीजेपी की नई रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अब तक उपाध्यक्ष रहे जगदंबा लाल की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान है। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद इंटरनेट मीडिया पर बधाइयों का ताता लग गया। धनघटा से विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीराम चौहान, मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, वैभव चतुर्वेदी सहित अन्य लोगों ने नए जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए इसे पार्टी का दूरदर्शी कदम बताया और जगदंबा लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही।

जनकल्याणकारी योजनाओं से सरकार से कर रही विकास: विद्यायक

संतकबीर नगर : बेलहरकला ब्लाक के कुल्हाड़ियां गांव में मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने सोमवार को चौपाल लगाई। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर उसके त्वरित निदान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।

विधायक ने कहा कि योगी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांव से लेकर शहर तक विकास कार्य कर रही है। जिससे लोगों का जीवनस्तर ऊपर उठ रहा है। बाढ़ के समय में गांव- गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री लोगों की सुध ले रहे हैं। जिससे फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, बिजली, सड़क आदि समस्या को लेकर ग्रामीणों को जो भी परेशानी है उसको दूर किया जाएगा। पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया जा रहा है। जो सड़कें क्षतिग्रस्त हैं उसको गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान अजीत राय, अरुण सिंह, राजेंद्र निषाद, भीम बहादुर सिंह, हरीनाथ कनौजिया, श्यामबली, सत्य प्रकाश सिंह, संजय सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी