प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर: सुबोध

जनता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को देगी जवाब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:49 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:49 PM (IST)
प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर: सुबोध
प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर: सुबोध

संतकबीर नगर: बसपा के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुबोध चंद्र यादव रविवार को सेमरियावां ब्लाक के ग्राम पंचायत करही में पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है। इससे हर व्यक्ति परेशान है। इसका जवाब जनता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को देगी।

उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता पूर्व सांसद स्वर्गीय भालचंद्र यादव ने उजियार समेत पूरे जिले को जितनी सौगातें दीं हैं, उतना सत्ताधीशों ने नहीं दी है। वह बिना किसी पद पर रहते हुए करोड़ों रुपये की लागत से बीएमसीटी मार्ग, सेमरियावां में गेस्ट हाउस समेत अन्य कार्य कराया। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने में नाकाम है। सरकार सिर्फ नाम बदलने और वाहवाही बटोरने में लगी है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि अपराधी यूपी छोड़ चुके हैं लेकिन बलात्कार व हत्या जैसी घटना अब आम बात हो गई है। बसपा सरकार में सभी वर्ग के लोग सुरक्षित थे। अपराधी अपराध करने से कांपते थे। इस मौके पर वरिष्ठ बसपा नेता मुनीरूलहसन चौधरी, शहजाद अहमद, रिजवान मुनीर,ओबैदुल्लाह, अदील अहमद सद्दाम, अब्दुस्सलाम, प्रधान इल्ताफुर्रहमान, एजाज मुनीर, ताजुद्दीन, अबूजर चौधरी, इकरामुद्दीन,तैय्यब अली, गिरिजेश यादव, अब्दुल अहद चौधरी, हबीबुर्रहमान, अदील अहमद, सूर्यमणि गौतम, नफीस खान, अरकान अहमद, अफजल हुसैन आदि मौजूद रहे। सरकार की नीतियों को आम जन तक पहुंचाए

संतकबीर नगर : भाजपा खलीलाबाद देहात मंडल की बैठक रविवार को मगहर में हुई। सभी बूथ अध्यक्षों,बूथ समितियों के कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती व सरकार की नीतियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बूथ अध्यक्षों व समितियों से उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदीप गुप्त ने की।

इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रत्नेश मिश्र, सेक्टर प्रमुख संतोष गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य दीपक कन्नौजिया, मंडल महामंत्री रामरतन चौरसिया, मंडल आइटी संयोजक कृतेश पासवान, बूथ अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,रोहित गुप्त, विनय गोंड, शैलेंद्र गुप्त,दिलीप कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी