किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास,उलाहना देने पर की पिटाई

2011 में दुधारा थानाक्षेत्र के महुआरी गांव निवासी राम अवतार पुत्र रामधनी से किया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 11:48 PM (IST)
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास,उलाहना देने पर की पिटाई
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास,उलाहना देने पर की पिटाई

संतकबीर नगर: महुली थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी माता-पिता के साथ बुधवार को एसपी कार्यालय में पहुंची। उसने कहा कि वह बुधवार को सुबह शौच के लिए गई थी। इसी दरम्यान गांव के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। किसी प्रकार वह उसके चंगुल से बचकर घर पहुंची। मां को पूरी बात बताई। उलाहना देने पर आरोपित के परिवार के लोगों ने उनके माता, पिता समेत अन्य लोगों को मारा-पीटा। एसपी के निर्देश पर मुकामी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

किशोरी ने कहा कि वह सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान उनके गांव के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसके चीखने-चिल्लाने पर आरोपित उसे पीटने लगा। किसी तरह से वह उसके चंगुल से बचकर घर पर पहुंची। उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। इस पर उसकी मां उलाहना देने के लिए आरोपित के घर पर पहुंची। इनके परिवार के लोगों ने मां को डांटकर भगा दिया। थोड़ी देर बाद आरोपित व्यक्ति, उसकी पत्नी व बेटी लाठी लेकर उनके घर में घुस गए। उसकी मां, पिता, उसे तथा बहन को मारपीट कर घायल कर दिए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। पीड़ित किशोरी ने एसपी से जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। दो आरोपितों को छह माह के लिए जिलाबदर करने का निर्देश

संतकबीर नगर: एडीएम मनोज कुमार सिंह की कोर्ट ने दो आरोपितों को छह माह के लिए जिलाबदर (जिला से बाहर) करने का निर्देश दिया है। इसमें महुली थानाक्षेत्र के गायघाट गांव निवासी मोहन उर्फ कलवा व दुधारा थानाक्षेत्र के साफियाबाद गांव निवासी महबूब शामिल हैं। एडीएम ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आदेश के अनुपालन के लिए एसपी कार्यालय को पत्र भेज दिया गया है। चाकू के साथ दो गिरफ्तार

संतकबीर नगर: महुली थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से चाकू के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि सिपाही सुरेन्द्र प्रसाद क्षेत्र में गश्त पर थे। सुबखरी गांव के पास युवक संदिग्धावस्था में दिखा। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। सिपाही ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। जमा तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने नाम रिकू ग्राम कलानी उर्फ बढ़नी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर बताया। इसी तरह दारोगा पारस नाथ यादव ने महुली में आरोपित सद्दाम, ग्राम परवरिया, थाना बखिरा, जनपद संतकबीर नगर को चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी