कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सपा में सुरक्षित

वह सभी के सहयोग से संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:09 PM (IST)
कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सपा में सुरक्षित
कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सपा में सुरक्षित

संतकबीर नगर: सपा के वरिष्ठ नेता इसहाक अंसारी को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। रविवार को लेडुआ-महुआ के रसूलाबाद चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इसहाक अंसारी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान व स्वाभिमान सपा में ही सुरक्षित है। पहले की तुलना में वह सभी के सहयोग से संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ऊर्जा लगा देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सपा की सरकार बनाने के लिए तैयार हो जाएं। गांव-गांव जाकर लोगों से मिले। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की समस्याओं को इनके सामने उठाएं। इस समस्या को समाप्त करने के लिए सपा के पक्ष में वोट डलवाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। इस मौके पर राजेंद्र यादव ,ओमप्रकाश यादव , मोहम्मद सिद्दिक ,डा. हामिद रजा, जहीरूद्दीन के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। 24 घंटे में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो बखिरा थाने पर करेंगे प्रदर्शन

संतकबीर नगर: जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतु यादव ने मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस-प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक पक्ष के छह एवं कई अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला,लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। यदि 24 घंटे में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो क्षेत्र के एक हजार ग्रामीणों के साथ वह बखिरा थाने पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

बखिरा थानाक्षेत्र के नंदौर चौराहे पर 15 अक्टूबर 2021 की देर शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले थे। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के छह एवं कई अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वही, दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया था। एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

chat bot
आपका साथी