प्रधानमंत्री का होगा ऐतिहासिक स्वागत

बैठक कर बनाई गई तैयारी कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:25 PM (IST)
प्रधानमंत्री का होगा ऐतिहासिक स्वागत
प्रधानमंत्री का होगा ऐतिहासिक स्वागत

संतकबीर नगर: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व संतकबीर नगर जनपद के प्रभारी समीर सिंह ने कहा कि सात दिसंबर को प्रधानमंत्री का गोरखपुर आकर एम्स व खाद कारखाने का लोकार्पण करने का कार्यक्रम तय है। वहां उनका ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।

मंगलवार को पार्टी की बैठक में जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए हर विधानसभा क्षेत्रों में 75 बसें लगाई गई हैं। उन्होंने आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स, और फर्टिलाइजर गोरखपुर के संचालित होने से जनता को मिलने वाले लाभ की जानकारी का प्रचार करने को कहा। पार्टी के निर्देशों की जानकारी देने के साथ ही उन्होंने सभी को अभी से लग जाने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास गिनाने के लिए कार्यों की लंबी सूची है तो विपक्ष के पास आरोपों का पुलिदा है। 2022 में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ व सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करके पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्याें के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के हर गांवों से लोगों को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुनने के लिए पहुंचने की व्यवस्था बनाई जा रही है। मौके पर विधानसभा प्रभारी आनंद सिंह कलहंश, जिला महामंत्री अनिरुद्ध निषाद, नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा, उर्मिला त्रिपाठी, विनोद पांडेय, दिनेश पांडेय, डा. सत्यपाल पाल, अत्रिमुनि राय, अरुण सिंह, कपिलदेव, कन्नौजिया, मंडल अध्यक्ष सतविदर पाल सिंह,शिवाजी शुक्ल, आलोक कुमार सिंह, श्याम करन सिंह, सुनीता अग्रहरि, इंद्रसेन सिंह, श्रवण निषाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी