यहां पर प्रसव के नाम पर लिया जाता है पैसा, अस्पताल में घूमते हैं दलाल

जिला अस्पताल में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 11:44 PM (IST)
यहां पर प्रसव के नाम पर लिया जाता है पैसा, अस्पताल में घूमते हैं दलाल
यहां पर प्रसव के नाम पर लिया जाता है पैसा, अस्पताल में घूमते हैं दलाल

संतकबीर नगर : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उनके सम्मुख महिला वार्ड में प्रसव के नाम पर धन उगाही की शिकायत उठी। यहां सामान्य प्रसव से अधिक आपरेशन से प्रसव का मामला सामने आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला चिकित्सकों के साथ ही सीएमएस को फटकार लगाई।

अंजू चौधरी ने सबसे पहले जिला अस्पताल के प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। वार्ड में भर्ती रोशनी पांडेय और सीमा के स्वजन ने बताया कि प्रसव के नाम पर धनउगाही की जाती है। अस्पताल में हर तरफ दलालों को बोलबाला है। इसे लेकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. ओपी चतुर्वेदी को फटकार लगाते हुए सुधार करवाने का निर्देश दिया। अस्पताल में तैनात कर्मियों के बारे में जानकारी लेने के बाद उन्होंने शासन से और कर्मियों की तैनाती करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मनोज मिश्र, डा. शशि सिंह, डा. एसआर कन्नौजिया, जिला मातृत्व परामर्शदाता संगीता, गीता, डा. फैजान, शिवेंद्र तिवारी समेत अनेक लोग मौजूद रहे । डाकबंगले पर सुनीं महिलाओं की समस्याएं

शहर स्थित लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिलाओं की समस्या सुनीं। आजमपुर निवासी चंद्रकांता ने कहा कि उन्हें आवास नहीं मिल रहा है। कैसरजहां ने बताया कि उनके पति की कोरोना से मौत हो गई लेकिन कोई सरकारी सुविधा नहीं मिली। हसीना खातून ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत कार्ड नहीं बन पाया है। उन्होंने सभी मामलों के निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कालेज का भी निरीक्षण किया। .

chat bot
आपका साथी