सत्ता के इशारे पर हो रहा सपा नेताओं का उत्पीड़न : एमएलसी

सत्ता के इशारे पर सपा के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:41 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:41 PM (IST)
सत्ता के इशारे पर हो रहा सपा नेताओं का उत्पीड़न : एमएलसी
सत्ता के इशारे पर हो रहा सपा नेताओं का उत्पीड़न : एमएलसी

संतकबीर नगर : विधान परिषद के सदस्य संतोष यादव सनी ने कहा कि पंचायत चुनाव में बुरी तरह से मात खाई भाजपा अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव सत्ता के बल पर जीतना चाहती है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। सत्ता के इशारे पर सपा के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे समाजवादी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

संतोष यादव गुरुवार को मुखलिसपुर में नाथनगर ब्लाक प्रमुख के प्रत्याशी महेंद्र यादव के घर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव से ही आगामी विधानसभा की दिशा तय होगी, इसलिए कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाएं। सत्ता के इशारे पर आए दिन सपा के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य व उनके स्वजन के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन फर्जी मुकदमे दर्ज करना बंद करे और दर्ज मुकदमों को तत्काल खत्म करें वरना सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। एमएलसी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। लूट, हत्या, चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। थाने पहुंचने वाले फरियादियों को न्याय नहीं मिल रहा है। महेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर वह चुनाव मैदान में हैं। ब्लाक के 80 फीसद क्षेत्र पंचायत सदस्य पार्टी के साथ हैं इससे विपक्षी हताश होकर षड्यंत्र कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, सुरेंद्र यादव, राजमन यादव, बलराम यादव, अजीत सिंह यादव, मोनू पांडेय, कल्याण यादव, रामा यादव, कृष्णा यादव, मकसूद खान, राजीव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी