महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूहों को मिलेगा पैसा

प्रधानमंत्री मोदी का आत्मनिर्भर महिलाओं से हुए संवाद का दिखाया गया सीधा प्रसारण

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 11:54 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 11:54 PM (IST)
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूहों को मिलेगा पैसा
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूहों को मिलेगा पैसा

संतकबीर नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए देश की चुनिदा आत्मनिर्भर महिलाओं से सीधा संवाद किया। सूबे की झांसी की एक महिला से उन्होंने बात की। वहीं जिले के किसी भी महिला से संवाद नहीं किया। जनपद के कलेक्ट्रेट के एनआइसी, ब्लाक मुख्यालय के अलावा कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर महिलाएं प्रधानमंत्री की बातों को सुनकर काफी प्रभावित हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को दोपहर के साढ़े बारह बजे दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत पदोन्नत महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों व सामुदायिक संसाधनों से जुड़े लोगों से बातचीत शुरू की। पीएम ने समूहों के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1600 करोड़ रुपये समूहों को देने की घोषणा की। कृषि कार्य के लिए समूहों से जुड़ी महिलाओं को विशेष अनुदान देने, अब ऋण के लिए बचत खाते को ऋण खाते से जोड़ने की प्रक्रिया हटा देने की बात कही। पीएम ने कहा कि कोरोना संकट काल में जिस प्रकार से समूह की महिलाओं ने मास्क, सैनिटाइजर बनाकर लोगों की जान बचाने में सहायता की, वह सराहनीय है। पीएम ने कहा कि भारतीय खिलौने की मांग विदेशों में अधिक है। समूह की महिलाएं खिलौना उद्योग से जुड़कर जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं। इसके अलावा जैविक खेती, दुग्ध उत्पादन, वर्मी कंपोस्ट, प्लास्टिक रिसाइक्लिग जैसे कई उद्योग के बारे में पीएम ने महिलाओं से बातें की। कलेक्ट्रेट के एनआइसी में मौजूद खलीलाबाद ब्लाक से 11 और हैंसर बाजार ब्लाक से स्वयं सहायता समूह की दो महिलाएं प्रधानमंत्री की बातों को सुनकर प्रभावित हुईं। इनके अलावा कलेक्ट्रेट के एनआइसी में पीडी-डीआरडीए डीडी शुक्ल, बीडीओ हैंसर बाजार अमरेश सिंह चौहान, एडीओ आइएसबी हैंसर बाजार अशोक कुमार गुप्त, एडीओ आइएसबी खलीलाबाद सच्चिदानंद शुक्ल, जिला मिशन प्रबंधक मनोज कुमार मल्ल व महजबीन खान, ब्लाक मिशन प्रबंधक हैंसर बाजार कौस्तुभ चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। सीएससी सेंटरों पर लोगों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

जनपद के सहज जनसेवा केंद्रों (सीएससी)पर गुरुवार को लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। सीएससी के जिला प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बताया कि जनपद के सभी 730 सीएससी में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, बीसी सखी आदि मौजूद रही। प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जैविक खेती, पशुपालन तथा लघु उद्योगों में काम करने के लिए प्रेरित किया। स्वयं सहायता समूह के जरिए ग्रामीण अंचलों में विभिन्न प्रकार के लघु उद्योगों से हजारों महिलाओं को रोजगार मिला। इसकी वजह से महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। ये अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी