प्रियंका के नेतृत्व में बनेगी प्रदेश में सरकार, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्ठ पांडेय ने बैठक कर सौंपी जिम्मेदारी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:55 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:55 PM (IST)
प्रियंका के नेतृत्व में बनेगी प्रदेश में सरकार, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार
प्रियंका के नेतृत्व में बनेगी प्रदेश में सरकार, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

संतकबीर नगर : यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्ठ पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार से जनता ऊब चुकी है। सपा और बसपा की सरकार को भी जनता ने देखा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जाति-धर्म की राजनीति करने वाली पार्टियों को जनता सबक सिखाएगी। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अराजकता और बेरोजगारी से त्रस्त लोगों को राहत मिलेगी। बेरोजगारों को कांग्रेस सरकार रोजगार देगी।

प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। वह गोरखपुर में 31 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सभी को ब्लाक, न्याय पंचायत तथा ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक कर लोगों को रैली में पहुंचाने की आवश्यकता है। यह रैली प्रदेश की दिशा व दशा तय करने के साथ ही सत्ता परिर्वतन करेगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर छात्राओं को स्कूटी, स्मार्ट फोन दिया जाएगा। इसके साथ ही 20 लाख युवाओं को रोजगार, किसानों का कर्जा माफ, संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के टिकट में 40 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रहेगी। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने बताया कि रैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले बदलाव के लिए जनता तैयार है। रैली को लेकर सभी को जिम्मेदारी बांटी गयी है। बैठक में यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक मल्ल, प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा, बादल चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव आलोक सिंह, दिलशाद अफसर, चमन सिंह, नमन सिंह, विजय शुक्ल, भुनेश्वर भारती, अजय सिंह, सुनील पांडेय समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी