योगी के नेतृत्व में दूसरी बार बनेगी प्रदेश में सरकार

खलीलाबाद में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी ने की बैठक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:30 PM (IST)
योगी के नेतृत्व में दूसरी बार बनेगी प्रदेश में सरकार
योगी के नेतृत्व में दूसरी बार बनेगी प्रदेश में सरकार

संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविद मेनन ने कहा कि योगी के नेतृत्व में दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनने जा रही है। जनता भाजपा की नीतियों के साथ है। सबका साथ-सबका विकास के चलते सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों और विकास को घर-घर पहुंचाने की आवश्यकता है।

अरविद मेनन मंगलवार को शहर के एक होटल में पार्टी की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और परिश्रम से पार्टी को दुनिया में सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। देश में सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान और उपयोगिता बराबर होती है। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने केरल और पश्चिम बंगाल में सरकार न होने का दर्द बताते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर बनाने के लिए कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए समाज के हर वर्ग को जोड़ने की जरूरत बताई । चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करने को कहा। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और कहा कि पार्टी 100 दिन के लिए 100 कार्यक्रम तय किए हैं। यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक साबित होंगे।

इससे पूर्व पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत कर जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति बताई। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके हुआ। बैठक में पूर्व सांसद अष्टभूजा शुक्ल, इंद्रजीत मिश्र, जिला महामंत्री दीपू सिंह, गणेश पांडे, अनिरुद्ध निषाद, विनोद पांडेय, सर्वेश तिवारी, विजय बहादुर सिंह, राजकुमार चौरसिया, अबरार अहमद, कृष्ण कुमार गौड़, श्याम नारायण, नीरज गुप्ता, ब्रह्मानंद पांडेय, संत लाल मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे। भव्य होगा तामेश्वरनाथ धाम में दीपोत्सव, तैयारियां जोरों पर

संतकबीर नगर : जिला मुख्यालय से से आठ किमी दक्षिण स्थित बाबा तामेश्वरनाथ धाम में 30 अक्टूबर को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर दावा किया जा रहा है कि अयोध्या के बाद पूरे प्रदेश में संतकबीर नगर का दीपोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक होगा। बताया जा रहा है कि इस बार दीपोत्सव पहले से ज्यादा भव्य होगा।

भाजपा के युवा नेता वैभव चतुर्वेदी की अगुवाई में सवा लाख दीप जलाकर नया कीर्तिमान बनाया जाएगा। मंदिर परिसर में स्थित पक्के पोखरे के साथ ही पूरे परिसर को जगमग किया जाएगा। पहले वर्षों की तुलना में इस बार का दीपोत्सव भव्य होगा। वैभव ने विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद की जनता से भव्य दीपोत्सव में पहुंचने की अपील करते हुए बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए वाराणसी से विद्वान आचार्यगण आ रहे हैं, जो दीपोत्सव के साथ भव्य आरती कार्यक्रम को भी संपन्न कराएंगे।

chat bot
आपका साथी