सपा की बनेगी सरकार, हर गांव का होगा विकास: पवन

सपा सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी देकर सपा के पक्ष में मांगा समर्थन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 11:25 PM (IST)
सपा की बनेगी सरकार, हर गांव का होगा विकास: पवन
सपा की बनेगी सरकार, हर गांव का होगा विकास: पवन

संतकबीर नगर: सपा के वरिष्ठ नेता पवन छापड़िया उर्फ पप्पू जन संपर्क अभियान के तहत खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत लहुरादेवा के मलहन पुरवा में रविवार को पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादों की पोल जनता के सामने खुल चुकी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बननी तय है। सपा की सरकार बनने पर गांवों का विकास ठीक प्रकार से होगा।

सपा नेता ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि सरकार बनने पर हर गांव में सार्वजनिक कार्यक्रम स्थल बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस सार्वजनिक भवन की देखरेख गांव के लोगों द्वारा ही की जाएगी। गांव के लोगों ने सड़क और जल निकासी की समस्या बताई। इसका उन्होंने सरकार बनते ही तत्काल समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सपा की नीति हर गांव में स्कूल और समाज के सभी वर्ग के लोगों को सम्मान देने का है। मौके पर प्रमोद सिंह, महानंद पाल, संजय श्रीवास्तव, देवेंद्र चौधरी, गजपति सिंह, आनंद मणि त्रिपाठी, रेखा देवी, संध्या देवी, कपूरा देवी, राजकुमारी, इलाइची देवी समेत अनेक लोग मौजूद रहे। मतदाता सूची में हर पात्रों का नाम दर्ज करवाएं कार्यकर्ता

संतकबीर नगर : समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक सपा के जिला कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। सपा के नीतियों की बखान करने के साथ ही भाजपा पर करारे प्रहार भी किए गए। सभी को मतदाता सूची में हर पात्रों का नाम दर्ज करवाने के लिए कहा गया।

बैठक को संबोधित करते हुए अधिवक्ता सभा की प्रदेश सचिव हेमलता पांडेय ने कहा कि जनता सपा के पक्ष में मुखर हो चुकी है। कार्यकर्ताओं को बूथों को मजबूत करने के लिए लगना होगा। मतदाता बनने की आयु पूरी कर चुके हर व्यक्तियों का नाम सूची में शामिल करवाने के लिए सभी को अपने स्तर से प्रयास करना होगा। बूथों पर मजबूती ही चुनाव में जीत का कारण बनती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उपलब्धियों के नाम पर प्रदेश सरकार के पास झूठे दावों के सिवा कुछ नहीं है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, जिला महासचिव महेंद्र चौहान, कोमल यादव, आलोक यादव उर्फ सोनू, केडी यादव, प्रदीप सिसोदिया, मुहम्मद अहमद, श्याम जी विश्वकर्मा, जिला सचिव फारुख खान, शैलेन्द्र यादव, सैय्यद फिरोज अशरफ, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज राय, शिवनाथ यादव, श्रवण अग्रहरि, बालेंदु यादव, राम सजीवन कसौधन, सुशील यादव, बबलू यादव, अखिलेश यादव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, सुनील पाण्डेय, शिवनंदन, सुधीर श्रीवास्तव, प्रदीप मौर्या, सूर्यभान यादव, अविनाश, अतुल प्रताप कुशवाहा, राहुल यादव बादल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी