हर गरीब को राशन व पक्का मकान दे रही सरकार: विधायक

कोरोना के दौर में हर घरों के चूल्हे जलवाने के लिए सरकार की मुहिम में सभी सरकारी एजेंसियों ने बेहतर कार्य किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:13 PM (IST)
हर गरीब को राशन व पक्का मकान दे रही सरकार: विधायक
हर गरीब को राशन व पक्का मकान दे रही सरकार: विधायक

संतकबीर नगर: खलीलाबाद सदर के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार हर गरीब को राशन और पक्का मकान देने का कार्य कर रही है। कोरोना के दौर में हर घरों के चूल्हे जलवाने के लिए सरकार की मुहिम में सभी सरकारी एजेंसियों ने बेहतर कार्य किया।

भारतीय खाद्य निगम द्वारा जंगल उन में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के बारे में लोगों को बताया गया। विधायक जय चौबे ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा कोरोना काल में बेहतर कार्य किया गया। संकट के समय में भी इस विभाग के लोग और श्रमिक दिन रात एक करके डटे रहे। भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक ऋषि सिन्हा ने कहा कि जनपद में अंत्योदय के 52243 राशन कोड एवं पात्र गृहस्थी के 178507 राशन कार्ड बने हैं जिस पर क्रमश: 272000 एवं 1147571 लाभार्थियों को खाद्यान्न दिया जा रहा है। सहायक महाप्रबंधक मनीष नजारे ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम देश के लिए खाद्यान्न का सुरक्षित स्टाक रखता है। मौके पर अरविद कुमार चौधरी, अमित कुमार पांडेय, पुनीत सिंह,हरीश दूबे, शाह जफर समेत अनेक लोग मौजूद रहे। गरीब-अमीर की खाई पाट रही प्रदेश सरकार

संतकबीर नगर : मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत अमीर-गरीब की खाई समाप्त हो रही है। मुख्यमंत्री बिना थके निरंतर जनसेवा के भाव से निरंतर कार्य कर रहे हैं। जिसका नतीजा है कि उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी प्रदेशों में गिना जाने लगा है।

विधायक बेलहर ब्लाक के पजराभीरी गांव में आयोजित सदस्यता एवं जनचौपाल कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से मेंहदावल विधानसभा में सपा का विधायक था। विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। जबसे हमें जनता की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ आधा दर्जन से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं का निर्माण, नगरीय एवं ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का आवंटन, जगह-जगह पेयजल योजनाओं का शुभारंभ, नगर पंचायतों का गठन, दर्जनों संपर्क मार्ग एवं मुख्य मार्गों का निर्माण कराने के साथ ही अन्य विकास कार्यों की बदौलत लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई है। क्षेत्र में रहकर लोगों की समस्याओं का निरंतर निदान किया जा रहा है। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह उर्फ बबलू, राकेश सिंह, महेश लोधी, पिटू यादव, विनोद पांडेय, रिकू यादव, शिवमूरत लोधी, उमाकांत, चंद्रिका यादव, रिकू पासवान, राजेंद्र निषाद, शमीम अहमद, नंदलाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी