महाविद्यालय में बालिका हेल्थ क्लब गठित

छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें सुरक्षा के प्रति जवाबदेह भी बनाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:58 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 11:58 PM (IST)
महाविद्यालय में बालिका हेल्थ क्लब गठित
महाविद्यालय में बालिका हेल्थ क्लब गठित

संतकबीर नगर : मिशन शक्ति के तहत बुधवार को हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही बालिका हेल्थ क्लब का गठन किया गया। यह क्लब छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें सुरक्षा के प्रति जवाबदेह भी बनाएगी। 21वीं सदी में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिलाओं को अधिकारों से कुछ लोग वंचित रखने का प्रयास करेंगे। क्लब का उद्देश्य महिलाओं को उनकी शक्ति का एहसास कराना है।

प्राचार्य डा. मंजू मिश्रा की अध्यक्षता में हेल्थ क्लब के पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से डा. आशा मिश्रा को अध्यक्ष, डा. राजकुमारी ओझा को उपाध्यक्ष, कंचन लता पांडेय को सचिव चुना गया। डा. रेनू शंकर, अर्चना मिश्रा, अंजनी मिश्रा, शिल्पी सिंह, सोएबा खातून, शिवांगी सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक संकाय से दो-दो छात्राएं नंदिनी, अनुराधा, शिवांगी, महिमा, प्रीति,ऐश्वर्या, प्रिसी, सुषमा, प्रिया, शिखा, कंचन को सदस्य नामित किया गया।

इस मौके पर महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ की संयोजक डा. संध्या राय, मुख्य नियंता डा. विजय कृष्ण ओझा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डीएन पांडेय, डा. विजय कुमार राय, डा. अमित कुमार भारती उपस्थित रहे। भारत रत्न से सम्मानित इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया की मनी जयंती

संतकबीर नगर: उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने बुधवार को इंजीनियर आरके दंत की पुण्यतिथि व भारत रत्न से सम्मानित इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया की जयंती पर लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। वक्ताओं ने इनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इनकी तस्वीर पर लोगों ने पुष्प चढ़ाए।

महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, वंश बहादुर सिंह, रेणू यादव, रामकुबेर चौधरी, सुरेश कुमार, दयानंद प्रजापति, रजनीश गौड़, दिनेश कुमार, अजय कुमार मौर्य,भगवान दास यादव, राघव प्रसाद गौड़,चंद्रभान कौशिक, भूपेंद्र सिंह कश्यप,अरूण कुमार गौड़, अमित खरवार, साविर अंसारी, कृष्ण मुरारी शुक्ल, सुनील कुमार यादव, बब्लू मणि त्रिपाठी, रमेश चंद्र आदि अभियंताओं ने रक्तदान किया।

chat bot
आपका साथी