पेड़ से लटका मिला युवती का शव

युवती मौत को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ही कुछ कहने की बात कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 11:48 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 11:48 PM (IST)
पेड़ से लटका मिला युवती का शव
पेड़ से लटका मिला युवती का शव

संतकबीर नगर : महुली थानाक्षेत्र के पानाराम की युवती का शव गांव से सौ मीटर पूरब स्थित बाग में पेड़ से लटका मिला। मंगलवार की शाम करीब छह बजे गांव के लोगों ने शव को लटका देखा तो शोर मचाया तथा घटना की सूचना घर वालों के साथ ही पुलिस को दी। युवती मौत को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ही कुछ कहने की बात कर रही है।

गांव के श्यामलाल की बेटी साबरमती बीते सोमवार की शाम करीब पांच बजे मां से कुछ विवाद होने के बाद घर से निकली थी। देर रात तक जब वह जब घर नहीं लौटी तो स्वजन उसकी खोजबीन शुरू किए, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की शाम करीब छह बजे लोगों ने उसका शव गांव के बाग में एक महुआ के पेड़ से लटका हुआ देखा तो सभी सकते में आ गए। घर के लोग चीख-पुकार शुरू कर दिए। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर युवती ने क्यों ऐसा कदम उठाया। हालांकि कुछ लोग इस घटना को संदिग्ध मानकर तरह-तहर की चर्चा भी कर रहे हैं। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक ने स्वयं पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, गंभीर

संतकबीर नगर: धनघटा थानाक्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल गांव के युवक ने मंगलवार को दोपहर में खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मुंडेरा शुक्ल निवासी शशिकांत चौहान दो माह पहले रोजगार के सिलसिले में चंडीगढ़ गया था। वहां से वापस आकर वह धनघटा थानाक्षेत्र के मदरा गांव में मौसा दयाराम के घर बीते सोमवार को रुक गया था। दोपहर में उनकी बाइक लेकर घर जाने के लिए कह कर वह निकला था। गांव के बाहर निकलते ही बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर उसने डिक्की में रखा पेट्रोल अपने शरीर पर उड़ेलने के बाद आग लगा ली। यह देखकर आसपास के लोग चिल्लाने लगे। किसी तरह से आग को बुझाकर उसे बचाया गया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बुरी तरह झुलसे अवस्था में उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष धनघटा अनिल कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी