युवती से छेड़खानी,विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई

पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ छेड़खानी व घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:41 PM (IST)
युवती से छेड़खानी,विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई
युवती से छेड़खानी,विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई

संतकबीर नगर : बेलहर थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़खानी करने व घटना का विरोध करने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की शिकायत पीड़िता ने थाने पर आवेदन देकरकार्रवाई करने की मांग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ छेड़खानी व घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।

तहरीर में पीड़ित की माता ने लिखा है कि शुक्रवार की सुबह उनकी पुत्री घर से बाहर निकली थी। इसी बीच गांव का ही अरमान अली पहुंच गया तथा छेड़खानी करते हुए कपड़ा फाड़ दिया। इस घटना से डरी उनकी बेटी ने जब शोर मचाया तो आरोपित भाग गया। घटना की शिकायत लेकर जब वह बेटी को साथ लेकर आरोपित के घर पहुंचीं और जानकारी दी तो वह लोग वहां से भगा दिए। बाद में आरोपित की मां मैरुन्निशा, पेशकार, खुश्बू, अंगूरी, यूनुस हमारे घर पहुंचे और बुरा-भला कहने लगे। विरोध करने पर हमारे घर में घुसकर लात मुक्का से पीटने लगे। इस बारे में थानेदार अनिल कुमार दूबे ने बताया की घटना की जानकारी होते ही मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरी का आरोपित गिरफ्तार, जेल

संतकबीर नगर: चोरी के मामले में आरोपित रहे व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि बीते छह जनवरी की रात में देवापार निवासी उमाकांत की दुकान का शटर तोड़कर हजारों का सामान गायब कर दिया गया था। जांच के बाद 22 जनवरी को मुकदमा दर्ज करने के बाद दो आरोपितों को पहले जेल भेज दिया था। फरार चल रहे आरोपित सुनील कुमार चौधरी उर्फ लल्लू निवासी देवापार को भागने की फिराक में लगा होने के दौरान गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। 67 वाहनों से 53 हजार रुपये की हुई वसूली

संतकबीर नगर: जनपद के सभी थानों की पुलिस ने 67 वाहनों से कुल 53 हजार रुपये का सम्मन वसूल किया। पुलिस ने शुक्रवार को सभी थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। जिसमें निरीक्षक, थानाध्यक्ष, प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाई करते हुए 67 वाहनों से 53 हजार रुपये का सम्मन शुल्क वसूल किया गया।

chat bot
आपका साथी