गिरिजेश अध्यक्ष व दयाशंकर बने महामंत्री

रामविभूति इंटर कालेज में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ तहसील इकाई धनघटा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 09:04 PM (IST)
गिरिजेश अध्यक्ष व दयाशंकर बने महामंत्री
गिरिजेश अध्यक्ष व दयाशंकर बने महामंत्री

संत कबीरनगर : क्षेत्र के रामविभूति इंटर कालेज में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ तहसील इकाई धनघटा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से गिरिजेश कुमार को तहसील अध्यक्ष व दयाशंकर को मंत्री पद का दायित्व दिया गया। संगठन के निर्वाचन अधिकारी महेश राम व जिला उपाध्यक्ष हरिकेश बहादुर यादव की देखरेख में चुनाव हुआ।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदीप कुमार व रणविजय सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संयुक्त मंत्री मनीराम वर्मा व कोषाध्यक्ष पद के लिए शैलेंद्र प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बताया कि नाथनगर ब्लाक अध्यक्ष के पद पर अनिल कुमार व मंत्री हर्षित सिंह, हैंसर ब्लाक अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार व शत्रुघ्न मिश्रा मंत्री निर्वाचित हुए। पौली ब्लाक अध्यक्ष पद पर विनय चौधरी निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक मोलई प्रसाद, प्रधानाचार्य नरेंद्र पटेल, सतीश भारती, भूपेंद्र कुमार, अभिमन्यु सिंह, गिरिजानंद यादव, महेशराम, मिथिलेश त्रिपाठी, हरिकेश बहादुर यादव, श्रीराम मौर्य, रणविजय सिंह, जय गोपाल, विध्याचल सिंह, राकेश भारती, जयचंद्र यादव,भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी