आग लगने से दो मवेशी की मौत,चार झुलसे

इससे उन्हें बिजली का झटका लगा और छत पर ही तड़पने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:37 PM (IST)
आग लगने से दो मवेशी की मौत,चार झुलसे
आग लगने से दो मवेशी की मौत,चार झुलसे

संतकबीर नगर: मेंहदावल थानाक्षेत्र के भौंरा में शुक्रवार की देर रात गोशाला में आग लग गई। इसमें मौजूद चार मवेशी बुरी तरह से झुलस गए। जब तक लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करते तब तक दो मवेशी की मौत हो गई।

शुक्रवार की देर रात में रामकेश निषाद खाना खाकर घर में सोने चले गए। रात करीब एक बजे उनके गोशाला से धुआं उठने लगा तो घर के लोग जगे और पहुंचे। तब तक आग की लपट उठनी शुरू हो गई। गोशाला जलता देख घर के लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद अगल-बगल के लोग भी पहुंच गए। लेकिन तेज हवा के कारण कुछ ही पल में गोशाला जल गया। जिसमें मौजूद दो गाय, एक भैंस तथा एक बछड़ा झुलस गया। किसी तरह एक गाय व भैंस को बाहर निकाला जा सका। लेकिन गाय व बछड़ा की जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना पशु चिकित्सक और राजस्व विभाग को दे दी गई है। शनिवार को राजस्व विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। राजस्व विभाग के द्वारा पीड़ित को मानक के अनुसार मदद का आश्वासन दिया गया है। बिजली के चपेट में आए अधेड़ की मौत

संतकबीर नगर: महुली थानाक्षेत्र के मजगावां निवासी एक अधेड़ की बिजली की चपेट में आने से शनिवार की सुबह मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

पुरुषोत्तम यादव के पक्के मकान की छत के बगल से बिजली का तार गया हुआ है। शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे वह किसी काम से छत पर गए थे। अचानक उनका एक हाथ बिजली के तार से स्पर्श हो गया। इससे उन्हें बिजली का झटका लगा और छत पर ही तड़पने लगे। चीख सुनकर परिवार के लोग जब वहां पहुंचे तो दृश्य देखकर अवाक रह गए। जल्दी-जल्दी में परिवार के सदस्यों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिला अस्पताल में पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी