पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री

पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर सिंह की पुण्य तिथि रविवार को मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 04:41 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 04:41 AM (IST)
पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री
पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री

संत कबीरनगर : मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की जनता की लंबे समय तक आवाज उठाने वाले प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर सिंह की पुण्य तिथि रविवार को मनाई गई। मेंहदावल कस्बा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करके इन्हें याद किए। अविनाश सिंह बुलबुल, बब्लू सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू सिंह, उर्मिला सिंह, शक्तिमणि त्रिपाठी, अरुण सिंह आदि ने कहा कि इन्होंने विकास कार्यों से प्रदेश में नाम रोशन किया। नीति व कुशल नेतृत्व के चलते संगठन में सदैव लोकप्रिय रहे।

-----------------

chat bot
आपका साथी