परिवार की खुशियों के लिए करें यातायात के नियमों का पालन

विधायक ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को किया रवाना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM (IST)
परिवार की खुशियों के लिए करें यातायात के नियमों का पालन
परिवार की खुशियों के लिए करें यातायात के नियमों का पालन

संतकबीर नगर: वाहन चलाते समय यातायात के नियमों की अवहेलना दुर्घटनाओं का कारण बनती है। एक ही पल में थोड़ी सी चूक पूरे परिवार की खुशियों पर भारी पड़ जाती है। सभी को परिवार के लिए संजोए सपनों को पूरा करने के लिए वाहन चलाते समय नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए।

शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय संतकबीर नगर और यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे चक्र का आरंभ हुआ। खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति सचेत करने के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि नशा, तेज रफ्तार, यातायात के नियमों के विपरीत वाहन चलाना आदि घातक साबित होते हैं। सभी को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए। एक ही लापरवाही परिवार को संकट में डाल देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार लोगों को हर स्तर से राहत देने का प्रयास कर रही है। एआरटीओ अनन्जेय सिंह ने कहा कि नियम जन सुरक्षा के लिए होते हैं दंड के लिए नहीं। इस मौके पर यातायात निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश, रवि कुमार सिंह, जीत बहादुर सिंह,प्रदीप सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे। प्रधानों की दी गई अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी

संतकबीर नगर: मेंहदावल ब्लाक के सभागार में शुक्रवार को नवनिर्वाचित प्रधानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में बताया गया। गांवों के विकास को गति देने के लिए प्रधानों को तत्पर रहने को कहा गया।

पहले चक्र में 39 प्रधानों को प्रशिक्षण में शामिल किया गया। वहीं, शेष 31 प्रधानों को शनिवार को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षक दीनानाथ गुप्ता ने कहा कि गांव में विकास योजनाओं के सही से क्रियान्वयन करने की जिम्मेदारी प्रधान की होती है। पंचायती राज व्यवस्था में प्रधानों को विशेष अधिकार दिए गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करके सभी को कार्य करना चाहिए। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को बजट दिए जाते हैं। उन्होंने मनरेगा, 15वां वित्त, राज्य वित्त, शौचालय, आवास सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी दीप श्रीवास्तव सहित सभी प्रधान व पंचायत सचिव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी