हिम्मत से कीजिए कोरोना का मुकाबला: डा. रंजीत अग्रहरि

मास्क लगाने को लेकर सक्रिय हुई पुलिस वसूला जुर्माना संतकबीर नगर कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रभावी विराम लगाने को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। सभी थानेदारों ने प्रमुख बाजारों में मास्क का प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला। धनघटा के थानाध्यक्ष आरके गौतम ने अपने सहयोगियों के साथ मंगलवार को धनघटा चौराहा शनिचरा बाजार दूल्हापार आदि स्थानों पर पहुंचकर लोगों से मास्क का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी मास्क है जरूरी ही कोरोना के कहर से बचा सकता है। इसीक्रम में दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर में मंगलवार को बिना मास्क के सड़क पर चल रहे 14 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को हर दिन मास्क के लिए जागरूक किया जा रहा है। उसके बाद भी कुछ लोग नहीं मान रहे हैं। इसी प्रकार खलीलाबाद बखिरा बेलहरकला महुली और धर्मसिंहवा में भी लोगों से मास्क लगाने की अपील की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:41 PM (IST)
हिम्मत से कीजिए कोरोना का मुकाबला: डा. रंजीत अग्रहरि
हिम्मत से कीजिए कोरोना का मुकाबला: डा. रंजीत अग्रहरि

संतकबीर नगर: कोरोना एक संक्रामक बीमारी है। इसका प्रसार नहीं होने पाए इसके लिए बचाव करना आवश्यक है। कोरोना संक्रमित हो जाने का मतलब यह नहीं है कि हम जिदगी की जंग हार गए। मन को मजबूत करने के साथ ही दो गज दूरी व मास्क लगाने के नियम का पालन करके कोरोना को देश से भगाया जा सकता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पर तैनात चिकित्सक डा. रंजीत अग्रहरि ने मंगलवार को यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि जुलाई 2020 में उनकी ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में बने कोरोना के लेवल वन वार्ड में उनकी ड्यूटी लगी थी। वहां रहने के दौरान अपने कर्तव्यों का ठीक प्रकार से निर्वहन किया। तीन माह बाद उन्हें खुद ही कोरोना हो गया। वह बताते हैं कि कभी उनका आत्मविश्वास नहीं टूटा। वह ठीक होने के बाद सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं। डा. अग्रहरि का कहना कि कोरोना संक्रामक बीमारी है, इसे रोकने के लिए एहतियात की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खान-पान सही रखिए,भीड़ में जाने से बचिए, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग कीजिए, कोरोना कुछ भी नहीं कर सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी बीमारी में जब मरीज का आत्मविश्वास कम हो जाता है तो उसे ठीक होने में सामान्य से अधिक समय लगता है। अब तो टीका भी लगने लगा है, डरने की कोई बात नहीं है।

-------------

मास्क लगाने को लेकर सक्रिय हुई पुलिस, वसूला जुर्माना

संतकबीर नगर : कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रभावी विराम लगाने को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। सभी थानेदारों ने प्रमुख बाजारों में मास्क का प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला।

धनघटा के थानाध्यक्ष आरके गौतम ने अपने सहयोगियों के साथ मंगलवार को धनघटा चौराहा, शनिचरा बाजार, दूल्हापार आदि स्थानों पर पहुंचकर लोगों से मास्क का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी ही कोरोना के कहर से बचा सकता है।

इसीक्रम में दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर में मंगलवार को बिना मास्क के सड़क पर चल रहे 14 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को हर दिन मास्क के लिए जागरूक किया जा रहा है। उसके बाद भी कुछ लोग नहीं मान रहे हैं। इसी प्रकार खलीलाबाद, बखिरा, बेलहरकला, महुली और धर्मसिंहवा में भी लोगों से मास्क लगाने की अपील की गई।

chat bot
आपका साथी