मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ी आस्था

संतकबीर नगर चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को मां दुर्गा के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से देवी के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की आराधना की। मां की आरती उतारी और कृपा मांगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 09:15 PM (IST)
मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ी आस्था
मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ी आस्था

संतकबीर नगर : चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को मां दुर्गा के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से देवी के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की आराधना की। मां की आरती उतारी और कृपा मांगी। घरों व मंदिरों मे पूजन-अर्चन व शंखनाद से माहौल भक्तिमय बना रहा।

शहर, नगर, ग्रामीण अंचलों में स्थित सभी देवी मंदिरों पर भक्तों ने मां दुर्गा का दर्शन किया। समय माता मंदिर खलीलाबाद में सुबह शुरू हुआ पूजन-पाठ का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मां के श्रृंगार आरती व शाम को भक्त पूरी निष्ठा से सामूहिक आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। महिलाएं, बच्चे, बूढ़े व नौजवान थाली में पूजन सामग्री लेकर कतार में खड़े होकर बारी-बारी से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर के अंदर व बाहर एक दर्जन से अधिक चुनरी, प्रसाद, नारियल व श्रृंगार प्रसाधन की दुकानें भी सजी रहीं। घरों में भी लोगों ने मां की आराधना कर आरती उतारी और कृपा मांगी। -- व्रत -अनुष्ठान नवरात्र पर अनेक श्रद्धालुओं जो प्रथम दिन के बाद आखिरी दिन व्रत रखेंगे उन्होंने पारण किया। जबकि नौ दिनों तक व्रत रखने वालों ने दूसरे दिन का व्रत रखा। विभिन्न मंदिरों में हजारों लोगों ने मां भगवती दुर्गा देवी के दर्शन किया। -- मंदिरा में दुर्गा सप्तसती पाठ

लहुरादेवा, समय स्थान, घुटसाल, उमिला, फुलवरिया,बेलहवा, कांटे, बूधा, मेंहदावल के बाराखाल मंदिर, बरईपार के हट्ठी माता मंदिर आदि पर पूजन अर्चन हुआ।

------

देवी चंद्रघंटा की पूजा आज

नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार नवदेवी के तीसरे स्वरूप तृतीय देवी चंद्रघंटा की आराधना की जाएगी। इसके मंदिरों तैयारियां की गई हैं। इस दौरान खलीलाबाद के समय माता मंदिर में भजन-कीर्तन भी होगा।

chat bot
आपका साथी