बेहतर उत्पादन के लिए जैविक खेती करें किसान

बुधवार को बघौली व सांथा विकास खंड परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते विधायक राकेश सिंह बघेल ने यह बातें कही। कहा कि मुख्यमंत्री कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 11:13 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 11:13 PM (IST)
बेहतर उत्पादन के लिए जैविक खेती करें किसान
बेहतर उत्पादन के लिए जैविक खेती करें किसान

संतकबीर नगर: सरकार किसानों की आय दो गुनी करने के लिए संकल्पित है। बेहतर उत्पादन के लिए जैविक खेती अपनाई जानी चाहिए। इसमें लागत कम व लाभ अधिक मिलता है।

बुधवार को बघौली व सांथा विकास खंड परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते विधायक राकेश सिंह बघेल ने यह बातें कही। कहा कि मुख्यमंत्री कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की सरकार समन्वित रूप से किसान कल्याण कार्यक्रम में जुटी है। उन्होंने जैविक खेती के फायदों के बारे में बताया। रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग करने से उन्होंने किसानों को परहेज करने को कहा। विशेषज्ञों ने खेती की नवीन तकनीकों के बारे में बताया। कहा कि जैविक खेती के अनाज का सेवन करने से किसी प्रकार का बीमारी नहीं होती है। कार्यक्रम में विधायक ने किसानों को सम्मानित भी किया। सीडीओ अतुल मिश्र, बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पंचराम गौतम,कल्याण भट्ट, श्यामबहादुर सिंह, श्यामनारायण ,सुशील चौधरी, बबलू सिंह, अर्जुन चौधरी, बालरूप, एडीओ कृषि रामनयन मौर्य, क्षितिज, संजय आदि उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों द्वारा आयुर्वेदिक कास्मेटिक,टूथपेस्ट साबुन, तेल, जैविक बीज, कृषि उपकरणों आदि के स्टाल भी लगाए गए थे। आवास योजना में गड़बड़ी करने वाले जाएंगे जेल

सांथा ब्लाक सभागार में आयोजित किसान गोष्ठी में विधायक राकेश सिंह बघेल ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताने के साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजवाया जाएगा। कहा कि क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत व निर्माण का कार्य जल्द ही पूरा करवाया जाएगा। ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कन्नौजिया, विनोद पांडेय, खंड विकास अधिकारी रेनू चौधरी, मौलाना वारिस अली, अरविद यादव, आशीष त्रिपाठी, चितामणि मिश्र, सर्वेश त्रिपाठी, सीडीपीओ सुनीता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी