कन्या भ्रूण हत्या व दहेज प्रथा को रोकने के लिए सभी आगेआएं

संतकबीर नगर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत खलीलाबाद ब्लाक के चकदही गांव स्थित राजकीय आश्रम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 11:39 PM (IST)
कन्या भ्रूण हत्या व दहेज प्रथा को रोकने के लिए सभी आगेआएं
कन्या भ्रूण हत्या व दहेज प्रथा को रोकने के लिए सभी आगेआएं

संतकबीर नगर: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत खलीलाबाद ब्लाक के चकदही गांव स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में शुक्रवार को कन्या भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रथा विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने इस विषय पर छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। शिविर की अध्यक्षता कर रहे न्यायिक अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या व दहेज प्रथा के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना होगा।

न्यायिक अधिकारी ने कहा कि माता-पिता बेटा-बेटी में कोई भेदभाव न करें। बेटियों ने अंतरिक्ष, खेलकूद सहित हर क्षेत्र में योग्यता प्रदर्शित की है। जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। बेटा-बेटी को एक समान अवसर दें। कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह व दहेज जैसी कुप्रथा को पूर्ण रूप से रोकने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने कन्या विद्याधन योजना, कन्या सुमंगला योजना, छात्राओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम चौरसिया, शिक्षक अल्का सहित अन्य स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं। खाद्य विभाग की टीम ने लिए आठ नमूने

संतकबीर नगर: मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी (सीएफएसओ) नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर दबिश दी। दुकानों से कुल आठ नमूने लिए गए। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) राजमणि प्रजापति ने कुशहवा बाजार से तेल व महुली बाजार स्थित दुकान से मूंगफली दाना का नमूने लिये। अभिहित अधिकारी (डीओ) जेपी त्रिपाठी ने कहा कि इसे जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कर दिया जाएगा।

पर्व पर कुछ दुकानदार मिलावट का खेल करते हैं। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग सक्रिय हो गया है। बाजारों में पहुंच कर जांच की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि यदि कहीं मिलावट की आशंका हो तो तत्काल जानकारी दें।

chat bot
आपका साथी