भाजपा के पक्ष में जनता हो चुकी है लामबंद: श्री राम चौहान

2022 में पहले से अधिक सीटें जीतकर भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:02 PM (IST)
भाजपा के पक्ष में जनता हो चुकी है लामबंद: श्री राम चौहान
भाजपा के पक्ष में जनता हो चुकी है लामबंद: श्री राम चौहान

संतकबीर नगर: गोरखपुर में प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व सामान्यजन बसों के माध्यम से गोरखपुर के लिए रवाना हुए। मोदी-योगी और भाजपा के पक्ष के नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ता जोश व उत्साह से लबरेज दिखे।

दिन में लगभग नौ बजे कई बसों व निजी वाहनों के साथ भाजपा कार्यकर्ता खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर एकत्र हुए। प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि भाजपा के पक्ष में जनता लामबंद हो चुकी है। 2022 में पहले से अधिक सीटें जीतकर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों से विपक्ष के पास राजनीति में बने रहने के लिए कोई राह नहीं रह गई है। वह लोग सिर्फ झूठे आरोपों के सहारे जनता को बरगलाने का निष्फल प्रयास कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने मंत्री के साथ हरी झंडी दिखाकर कार्यकर्ताओं को गोरखपुर के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि जनपद से करीब चालीस हजार लोग पीएम के कार्यक्रम में शामिल हुए। युवा नेता वैभव चतुर्वेदी, अंकुर राज तिवारी,नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा, गुड्डू वर्मा बड़ी संख्या में वाहनों के काफिले के साथ रैली में जाने के लिए शामिल हुए। भाजपा के पक्ष में नारेबाजी से बाईपास और आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर नागेंद्र भारती, विवेकानंद वर्मा, हैप्पी राय, धनंजय पांडेय, आनंद त्रिपाठी, राकेश मिश्र, नीतू सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। आजादी के अमृत महोत्सव पर हुई भारत माता की जयकार

संतकबीर नगर: भाजपा के प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि भारत दुनिया का न्यारा देश है। यहां की अखंडता में एकता पर पूरी दुनिया में शोध हो रहा है। भारत ही ऐसा देश है जिसे माता का नाम दिया गया है। आजादी के 75 वर्ष बाद हम अपने उन महापुरुषों को याद कर रहे हैं जिन्हें इतिहास में भुला दिया गया है। ऐसे लोगों को याद करके ही हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकाली। चंद्रशेखर चौक, गोला बाजार, होकर मोती तिराहे से प्रभात फेरी वापस समय माता मंदिर परिसर पहुंची। यहां सुभाष यदुवंश ने कहा कि भाजपा की सरकार देश के सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के साथ ही समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य कर रही है। धारा 370 से लेकर सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सक्रिय है। प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि दुनियाभर में भारत की विविधता भरी संस्कृति पर शोध चल ही रहा था अब इसमें प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास का नारा भी जुड़ गया है। कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत के हर भाग में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता है। उन्होंने भारत माता की आरती की। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, भाष्कर मणि त्रिपाठी, सौरभ जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी