एक नजर

पुल की मरम्मत न होने से समस्या जासं धर्मसिंहवा सांथा ब्लाक के सेवहा चौबे गांव के पश्चिम में स्ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:26 PM (IST)
एक नजर
एक नजर

पुल की मरम्मत न होने से समस्या

जासं, धर्मसिंहवा : सांथा ब्लाक के सेवहा चौबे गांव के पश्चिम में स्थित बूढ़ी राप्ती नदी के तट पर बना पुल क्षतिग्रस्त है। इसके एक तरफ की मिट्टी कट गई है, जिससे लोगों को आवागमन की समस्या झेलनी पड़ रही है। पुल का मरम्मत कार्य न होने से दो किमी की लंबी दूरी तय करके लोगों को मार्ग पार करना पड़ रहा है।

--------

बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान बेअसर संतकबीरनगर : नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के गोला बाजार, बरईटोला, स्टेशन रोड, बंजरिया आदि स्थानों पर सड़कों पर बेसहारा पशु टहलते हुए मिलते हैं। शहर में जब भी अभियान चला, तो इक्का-दुक्का पशु ही पकड़े जा सके। केवल औपचारिकता पूरी कर अभियान समाप्त कर दिया जाता है और समस्या बनी रहती है।

बखिरा में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं

बखिरा: बखिरा व लेडुआ-महुआ में निकासी न होने से लोग जलजमाव की समस्या से परेशान हैं। रोशन तिराहा, लेडुआ- महुआ सड़क पर नालियां जाम होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। लोग संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका से भयभीत है। लोगों ने यथाशीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

-

हरिहरपुर में जलनिकासी की समस्या

महुली: नगर पंचायत हरिहरपुर में जलनिकासी की समस्या दूर नहीं हो पाई है। नालियों की सफाई न होने से वह गंदगी से पटी पड़ी हैं। इससे मच्छरों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। लोगों की शिकायत के बाद भी इस निकाय के अधिकारी समस्या समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

-----

गांवों में सोलर लाइट लगवाने की मांग

संतकबीर नगर: गांवों में अंधकार होने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। क्षेत्र के दयाराम व ओम प्रकाश ने जिला प्रशासन से सोलर लाइट लगवाने की मांग की है। इनका कहना है कि इसके लग जाने से रात में उजाला रहेगा। कोई भी आता-जाता दिख जाएगा। ऐसे में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इसके अलावा लोगों को आवागमन में दिक्कत भी नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी