श्रद्धा, उत्साह और जयकारों के बीच हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM (IST)
श्रद्धा, उत्साह और जयकारों के बीच हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
श्रद्धा, उत्साह और जयकारों के बीच हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

संतकबीर नगर : जनपद के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में शक्ति अर्चन का पावन पर्व नवदुर्गा पूजा व विजयादशमी हर्षोल्लास पूर्वक मना। शक्ति उपासना, हवन-पूजन के बाद शुक्रवार को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व पर रावण का दहन हुआ। इसके साथ ही बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया गया। नदियों के तट व तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।

शहर के पंडालों में स्थापित मूर्तियों को नगर भ्रमण कराते हुए समय माता मंदिर मार्ग पर लाया गया। यहां से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बरदहिया बाजार, गोला बाजार, मुखलिसपुर रोड़, कोतवाली रोड़, डीघा बाईपास, मेंहदावल बाईपास, सरैया बाईपास, टीचर्स कालोनी आदि स्थानों की प्रतिमाएं शामिल हुईं। गाजे-बाजे व जयकारों के बीच मगहर स्थित आमी नदी के बगल में प्रशासन द्वारा बनवाए गए अस्थाई तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। बालूशासन, नौरंगिया आदि स्थानों की प्रतिमाओं का कोनी घाट पर विसर्जन हुआ। कठिनइया नदी में हुआ विसर्जन

क्षेत्र के मीरगंज, भुअरिया, बूधा, कौआटार, फुलवरिया, कांटे, तेनुहारी, राजापुर सरैया, रायपुर छपिया ठोका, पैली, भुजैनी, सरौली, चंगेरा-मंगेरा, डारीडीहा, भाटपार, कटाई, लहुरादेवा, भदांह, मुसरद, मनियरा ढाबा सहित दर्जनभर स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं का कठिनइया नदी में विसर्जन हुआ। कांटे चौकी प्रभारी श्याममोहन पुलिस कर्मियों के सुरक्षा के लिए जुटे रहे। बखिरा क्षेत्र में भी रहा उत्साह

थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम के साथ किया गया। झुंगिया गांव में मूर्ति ले जाते समय दो समुदायों में थोड़ी तनातनी भी सामने आई। जो पुलिस कर्मियों की सक्रियता से निपट गया। क्षेत्र के 101 मूर्तियों में से 88 का विसर्जन बालूशासन, ढोढ़या, लगड़ीसई, प्रतापपुर, राजघाट, गोनहा पड़रिया, सांगठ में किया गया। बखिरा कस्बे की मूर्तियों का विसर्जन शोभायात्रा निकालकर बखिरा झील में किया गया। यहां लोगों का उत्साह देखने लायक था। मां देश और समाज का करना कल्याण

सेमरियावां क्षेत्र के सेमरियावां, उपधी, बाघनगर, प्रसादपुर,नौवा गांव, मंगुआ के अलावा ग्रामीण अंचलों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कठिनइया नदी के पास बने घाट पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। इस मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज बाघनगर विनोद कुमार यादव, श्रीप्रकाश, राजेश चौधरी के साथ तमाम लोग सुरक्षा में मौजूद रहे। सभी ने देवी मां से समाज के कल्याण की कामना की। सामूहिक आरती कर हुआ विसर्जन

महुली थानाक्षेत्र में स्थापित 144 दुर्गा प्रतिमाओं में से 87 दुर्गा प्रतिमाओं को कुआनो और कठिनइया नदी के विभिन्न घाटों पर विसर्जन किया गया। शनिवार को 30 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। क्षेत्र में स्थापित 27 प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णमासी के दिन होगा। कुआनो नदी के महेश्वरपुर पुल, सिसवनिया पुल, मुडाडीहा पुल, मुखलिसपुर पुल, सांखी पुल और पिडिया बेलहरा पुल और कठिनइया नदी के राजघाट पुल पर देर रात तक मेला लगा रहा। सामूहिक आरती के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मेंहदावल में निकली शोभायात्रा

मेंहदावल कस्बे के अंजहिया बाजार से दुर्गा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गई। कस्बे के बहबोलिया, उत्तर पट्टी, पश्चिम टोला, ठाकुरद्वारा होकर शोभायात्रा अस्पताल तिराहे पर पहुंचकर वापस हुई। चौक बाजार होकर मुहिया पुल पर विसर्जन किया गया। विसर्जन स्थल पर उप जिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ अंबरीश भदौरिया, थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। देर रात तक यहां मेला लगा रहा। कस्बा निवासियों ने मूर्ति विसर्जन में शामिल लोगों के बीच पानी और प्रसाद का भी वितरण किया। भक्तिमय नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।

chat bot
आपका साथी