आसमान में छाए रहे काले बादल, हुई बारिश

मौसम का मिजाज रह रहकर बदल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:19 PM (IST)
आसमान में छाए रहे काले बादल, हुई बारिश
आसमान में छाए रहे काले बादल, हुई बारिश

संतकबीर नगर: जनपद में रविवार को सुबह से लेकर शाम तक आसमां में काले बादल छाए रहे। बीच-बीच में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं शहर और देहात के विभिन्न स्थानों पर जलजमाव की समस्या पैदा हो गई। लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।

मौसम का मिजाज रह रहकर बदल रहा है। एक दिन पूर्व बादल छाने के बाद दूसरे दिन रविवार को सुबह तेज धूप निकली। सुबह से ही बीच-बीच में बारिश होती रही। आसमां में काले बादल छाए रहे। खलीलाबाद में दोपहर के करीब दो बजे आसमां में काले बादल छाने से अंधेरा छा गया। तेज हवा, गर्जना के बीच तेज बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक लगातार बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस किया। इसके बाद रह रहकर हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। खलीलाबाद-धनघटा राजकीय मार्ग पर घोरखल, केरमुआ, चकदही, पायलपार, निखरकपार, सियरासाथा, देवरियागंगा, नौरंगिया, मैनसिर, विश्वनाथपुर आदि जगहों पर सड़क के किनारे जलजमाव की समस्या पैदा हो गई। नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के मोतीनगर, गोला बाजार उत्तरी में मीट मंडी मार्ग, नेदुला-पटखौली मार्ग पर लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। धनघटा में दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश, किसान परेशान

संतकबीरनगर: धनघटा तहसील क्षेत्र में रविवार को दिन में दो बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश से धनघटा कस्बा, महुली बाजार सहित अन्य स्थानों पर सड़क के किनारे जलजमाव हो गया। खेतों में पानी लग गए। इससे किसानों के सामने धान की नर्सरी डालने में समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके साथ ही जौ, बाजरा, मक्का, अरहर की बोवाई में दिक्कत खड़ी हो गई है। यूं रहा तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

- दिन - अधिकतम - न्यूनतम

- रविवार - 30 - 20.9

-शनिवार - 30 - 20.9

-शुक्रवार - 32.0 - 21.2

-गुरुवार - 32.0 - 21.1

-बुधवार - 34.1 - 22.2

-मंगलवार- 35.0 - 23.1

-सोमवार- 38.2 - 25.4

chat bot
आपका साथी