संतकबीर नगर में तेज धूप और उमस से परेशान दिखे लोग

संतकबीर नगर शहर और देहात में रविवार को लोग तेज धूप और उमस से परेशान दिखे। इस दिन अधिकतम 37.4 वहीं न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:22 PM (IST)
संतकबीर नगर में तेज धूप और उमस से परेशान दिखे लोग
संतकबीर नगर में तेज धूप और उमस से परेशान दिखे लोग

संतकबीर नगर : शहर और देहात में रविवार को लोग तेज धूप और उमस से परेशान दिखे। इस दिन अधिकतम 37.4 वहीं न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह दस बजते ही चिलचिलाती धूप से लोगों का सामना हुआ। दोपहर के समय तेज धूप ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश के बाद से तापमान अचानक बढ़ गया। खलीलाबाद के चंद्रशेखर तिराहा, खलीलाबाद बाईपास, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक रोड, गोला बाजार सहित अन्य स्थानों पर लोग छाता लेकर आते-जाते हुए दिखे। सीएचसी खलीलाबाद के पास एक महिला पेड़ के छांव तले बैठे मिली। धूप से बचने के लिए कुछ महिलाएं और पुरुष मुखलिसपुर तिराहा के पास ओवरब्रिज के नीचे छांव में बैठे हुए मिले। कुछ लोग फल खरीदते हुए दिखे। तापमान में अचानक वृद्घि से लोगों को दिक्कत महसूस हुई। बाहर निकलते ही लोग छांव की ठौर तलाशने लग जा रहे है।

-------

तेज धूप में सावधानी बरतना जरूरी तेज धूप से बचाव करना जरूरी है। बाहर निकलने से परहेज किया जाए। अधिकांश समय घर में रहें। बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकले। यदि बहुत जरूरी हो तो सिर, नाक, मुंह ढ़ककर बाहर निकलें। दिन में कई बार पानी पीएं। खीरा, अन्नास, जूस आदि का सेवन ज्यादा करें। कोई दिक्कत होने पर तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर के पास संपर्क करें। डा. एके शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक-खलीलाबाद

---------

दिन - अधिकतम- न्यूनतम

रविवार - 37.4 -22.0

शनिवार - 36.8 -22.5

शुक्रवार - 34.0 -22.8

गुरुवार - 31.2 -20.1

बुधवार - 28.2 - 23.0

---------------------

chat bot
आपका साथी